स्विफ्ट की निकली हेकड़ी, बलेनो की भी बत्ती हुई गुल; इस बार नंबर-1 बनी ये कार, टॉप-10 कारों ने चौंकाया

स्विफ्ट की निकली हेकड़ी, बलेनो की भी बत्ती हुई गुल; इस बार नंबर-1 बनी ये कार, टॉप-10 कारों ने चौंकाया

नवंबर 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट सामने आ गई है। पिछले महीने एक बार फिर नंबर-1 का सेहरा मारुति की मोस्ट पॉपुलर वैगनआर के सिर बंधा। वैगनआर की आंधी में दूसरे सभी मॉडल काफी पीछे रह गए। हालांकि, टॉप-10 की लिस्ट में कुछ चौंकाने वाले आंकड़े भी सामने आए हैं। नंबर-2 और नंबर-3 पोजीशन पर रहने वाली मारुति स्विफ्ट और मारुति बलेनो का डिमोशन हो गया है। इस बार नंबर-2 पोजीशन पर मारुति की ही सेडान डिजायर रही। लिस्ट में हुंडई की एकमात्र कार क्रेटा रही। जो 10वीं पोजीशन पर पहुंच गई। कुल मिलाकर टॉप-10 में मारुति के 6 मॉडल, टाटा के 2 मॉडल, महिंद्रा और हुंडई का 1-1 मॉडल रहा।

अब बात करें नवंबर 2023 में टॉप-10 कारों के सेल्स डेटा की तो वैगनआर की 16,567 यूनिट बिकीं। नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 14,720 यूनिट का था। यानी इसे 13% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति डिजायर की 15,965 यूनिट बिकीं। नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 14,456 यूनिट का था। यानी इसे 10% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति स्विफ्ट की 15,311 यूनिट बिकीं। नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 15,153 यूनिट का था। यानी इसे 1% की ईयरली ग्रोथ मिली।

टाटा नेक्सन की 14,916 यूनिट बिकीं। नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 15,871 यूनिट का था। यानी इसे 6% की ईयरली डिग्रोथ मिली। टाटा पंच की 14,383 यूनिट बिकीं। नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 12,131 यूनिट का था। यानी इसे 19% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति ब्रेजा की 13,393 यूनिट बिकीं। नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 11,324 यूनिट का था। यानी इसे 18% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति बलेनो की 12,961 यूनिट बिकीं। नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 20,945 यूनिट का था। यानी इसे 38% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

मारुति अर्टिगा की 12,857 यूनिट बिकीं। नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 13,818 यूनिट का था। यानी इसे 7% की ईयरली डिग्रोथ मिली। महिंद्रा स्कॉर्पियो की 12,185 यूनिट बिकीं। नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 6,455 यूनिट का था। यानी इसे 89% की ईयरली ग्रोथ मिली। हुंडई क्रेटा की 11,814 यूनिट बिकीं। नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 13,321 यूनिट का था। यानी इसे 11% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

वैगनआर के फीचर्स
मारुति सुजुकी वैगनआर में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें नेविगेशन के साथ 7 इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाउड-बेस्ड सर्विस, डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एएमटी में हिल-होल्ड असिस्ट, चार स्पीकर, माउंटेड कंट्रोल्स के साथ, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग व्हील देखने को मिलता है।

वैगनआर का माइलेज
यह डुअलजेट डुअल VVT टेक्नोलॉजी के साथ 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल और 1.2-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन से पावर प्राप्त करती है। 1.0-लीटर इंजन के लिए 25.19 kmpl माइलेज का दावा किया गया है, जबकि इसके CNG वैरिएंट (LXI और VXI ट्रिम्स में उपलब्ध) का माइलेज 34.05 किमी/किग्रा है। 1.2-लीटर के-सीरीज़ डुअलजेट डुअल वीवीटी इंजन की दावा की गई फ्यूल इफिसिएंसी 24.43 kmpl (ZXI AGS /ZXI+ AGS trims) है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *