T20 World Cup 2024: इन चार युवा बल्लेबाजों का होगा नया साल, रिंकू सिंह के लिए खुला पूरा आसमां

साल 2023 में भारत ने कुल 23 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें से 15 जीते तो सात में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। एक मैच ऐसा था, जिसमें कोई नतीजा नहीं निकला। 65.22 के विनिंग परसेंट के साथ भारतीय टीम अब साल 2024 में एंट्री कर चुकी है। जून में टी-20 वर्ल्ड कप होना है, ऐसे में भारतीय टीम कड़वी यादों को भुलाकर 2007 के बाद अपना दूसरा टाइटल जीतना चाहेगी। ये जिम्मेदारी भी उसी तरह यंग ब्रिगेड के कंधों पर होगी, जैसे धोनी की कप्तानी में 17 साल पहले कमाल हुआ था। चलिए एक नजर भारत के उन चार जांबाज बल्लेबाजों पर डालते हैं, जिनका विश्व कप टीम में चुना जाना लगभग तय है।

रुतुराज गायकवाड़: महाराष्ट्र के इस ओपनर को साल 2023 में 10 टी-20 मैच खेलने का मौका मिला। 60.83 की जबरदस्त एवरेज के साथ उन्होंने साबित कर दिया कि क्यों आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उन पर इतना भरोसा जताते हैं।

रिंकू सिंह: साल 2023 में भारत की सबसे बड़ी खोज रिंकू सिंह रहे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने लोअर ऑर्डर में फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाई। जबरदस्त आईपीएल सेशन के बाद उन्हें भारतीय टीम में एंट्री मिली। 2022 में उन्होंने भारत की ओर से 12 मैच में 180.68 की स्ट्राइक रेट से 262 रन बनाए।

यशस्वी जायसवाल: मुंबई के एक और ओपनर यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए साल 2023 में 15 मैच में 430 रन बनाए। 159.25 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 430 रन बनाए।

तिलक वर्मा: बाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा ने भी इसी साल भारत के लिए डेब्यू किया। 15 मैच में हैदराबाद के इस युवा बैटर ने 34.44 की औसत, 141.55 की स्ट्राइक रेट के साथ 310 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 55 रन रहा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *