2024 में मनोरंजन का डोज होगा डबल, एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्में होंगी रिलीज, यहां देखें लिस्ट

Bollywood Movies 2024 List: साल 2023 का दिसंबर का महीना चल रहा है। इस साल को खत्म होने में महज कुछ ही दिनों का समय बचा है। इस साल बॉलीवुड ने धमाकेदार एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज करके दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस साल मनोरंजन की दुनिया में कई फिल्मों और वेब सीरीज का दबदबा रहा। क्राइम, सस्पेंस, कॉमेडी से लेकर हॉरर तक के सभी कंटेंट ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

अब सभी को 2024 में रिलीज होने वाली फिल्मों का इंतजार है। क्योंकि जिस तरह 2023 फिल्मों की दुनिया के लिए धमाकेदार रहा। ठीक उसी प्रकार 2024 भी कई एक से बढ़कर एक बड़ी-बड़ी फिल्में लेकर आने वाला है। जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अगर आप यह सोच रहे हैं कि 2024 में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली है तो अब ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको इस लेख के द्वारा 2024 में रिलीज होने वाली एक से बढ़कर एक फिल्मों की लिस्ट बताने जा रहे हैं। साथ ही फिल्म की जानकारी भी देंगे, तो चलिए जानते हैं।

फाइटर, 25 जनवरी 2024

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर फिल्म फाइटर नए साल 2024 में 25 जनवरी के दिन रिलीज होगी। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे देखने के बाद हर कोई फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। फाइटर एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में पहली बार यह दोनों स्टार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म फाइटर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद है जिन्होंने बहुत सी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है।

कल्कि 2898

कल्कि फिल्म 2024 में रिलीज होगी हालांकि अभी फिल्म के रिलीज होने की डेट सामने नहीं आई है। इस फिल्म में प्रवास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन समेत अन्य एक्टर्स नजर आएंगे। आपको बता दें इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है।

पुष्पा 2, 15 अगस्त 2024

अल्लू अर्जुन की सबसे धमाकेदार फिल्म पुष्पा फिल्म का दूसरा पार्ट यानी पुष्पा 2, 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। पहला पार्ट जिस तरह से जबरदस्त हिट हुआ है। उसके बाद सभी को पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार है। रिलीज डेट सामने आने के बाद में ऑडियंस के दिल को थोड़ी तसल्ली मिली है।

इंडियन 2

कमल हसन की फिल्म इंडियन 2, 2024 में रिलीज होने वाली है। हालांकि फिल्म को रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। आपको बता दें, इस फिल्म में कमल हसन, प्रिया भवानी, नयनतारा, काजल अग्रवाल समेत कई लीड एक्टर्स नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन एस.शंकर ने किया है।

सिंघम अगेन

अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म सिंघम फिर से सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। दरअसल, साल 2024 में अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन रिलीज होगी। अब तक रिलीज डेट सामने नहीं आई। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। अजय देवगन के साथ इस फिल्म में अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह समेत कई एक्टर्स नजर आएंगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *