प्यार में मिला लड़की को कई बार धोखा तो की बॉयफ्रेंड के बाप से ही शादी

Marrige

आपने कई बार सोशल मीडिया के जरिए या न्यूज़पेपर में अजीब तरह की लव स्टोरी और ब्रेकअप के बारे में सुना होगा। अब आपको इसी तरह की एक स्टोरी बताने जा रहे हैं जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें प्यार में धोखा खाई एक लड़की की कहानी ने सबके होश उड़ा दिए हैं।

 लड़की के बॉयफ्रेंड ने उसको एक बार नहीं बल्कि दो बार चीट कर दिया था। इसीलिए लड़की ने लड़के को सबक सिखाने के लिए एक ऐसा कदम उठाया जिससे कि उसके बॉयफ्रेंड का दिमाग भी घूम गया आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

अगस्ता हबला नाम की लड़की मूल रूप से अमेरिका की निवासी है। सोशल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लड़की की उम्र 21 साल की है और जिस लड़के के साथ में वह रिलेशनशिप में है उसकी उम्र 30 साल की है। दोनों की लाइफ एकदम परफेक्ट चल रही थी। लेकिन जिंदगी में किस समय पर कौन सा तूफान आ जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है।

लड़की का कहना है कि उसका बॉयफ्रेंड हमेशा उसके लिए फूल लेकर आया करता था और उसको अच्छे-अच्छे गिफ्ट भी देता था। शादी के बारे में भी उससे बात करता था। लेकिन 2 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद में लड़के की असलियत लड़की के सामने आ गई।

फ्रेंड के साथ मिलकर दिया धोखा

सोशल मीडिया पर इस लड़की ने एक वीडियो शेयर करके बताया कि किस तरह से 2 साल तक चले इस रिश्ते में अचानक से कड़वाहट आ गई । लड़की ने बताया की उसका बॉयफ्रेंड एक फ्रेंड के साथ मिलकर उसको धोखा दे रहा है। जब उस लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से उसके बारे में सवाल पूछे तो उसने एक्सेप्ट कर लिया कि वह उसको धोखा दे रहा है। 

लेकिन वह लड़की उसको पसंद करती थी। इसी वजह से अपने बॉयफ्रेंड को एक मौका और दिया। उसके बाद भी उस लड़के ने उस को चीट कर दिया। लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को रंगे हाथों पकड़ लिया था।

बॉयफ्रेंड के बाप से की शादी

लड़की प्यार में एक बार नहीं बल्कि दो बार धोखा खाने के बाद में पूरी तरह टूट गई थी। उसने उस लड़के के साथ में ब्रेकअप कर लिया। लेकिन इसके बाद शायद बॉयफ्रेंड ने भी ऐसा बिल्कुल नहीं सोचा होगा कि उसके साथ ऐसा होने वाला है।

 वह लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के पिता के साथ रिलेशनशिप में पड़ गई और खास बात यह रही कि उसने उनसे शादी भी कर ली। बाद में टिक टॉक वीडियो के द्वारा लड़की ने बताया कि वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड के पिता के साथ में बहुत खुश है और अब वह शादी की पांचवी सालगिरह मना चुकी है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *