दिल्ली के ये बेस्ट छोले भटूरे के ‘आउटलेट’ एक बार खाने के बाद मुंह से निकलेगा…’ सिर्फ वाह भाई वाह’

छोले भटूरे खाना सभी लोगों को पसंद है और अगर आपको दिल्ली की बात की जाए तो यहां पर आपको हर जगह के छोले भटूरे का स्वाद चखने को मिल जाएगा। लेकिन कुछ ऐसी फेमस  छोले भटूरे है। जिनका अगर आप एक बार स्वाद चख लेंगे तो शायद आप लाइफ में कभी उस स्वाद को भूल नहीं पाएंगे। और एक बार खाने के बाद सिर्फ आपके मुंह से ‘वाह भाई वाह’ यही शब्द निकलने वाला है।

 हम आपको उन प्रसिद्ध जगहों के बारे में बताने वाले हैं जो दिल्ली में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध छोले भटूरे के नाम से ही जाने जाते हैं। वैसे छोले भटूरे खाना सभी लोग पसंद करते हैं और आपको हर जगह गली मोहल्ले नुक्कड़ में आपको दिल्ली में पूरे कि कहीं ना कहीं कोई ना कोई दुकान या फिर ठेले मिल जाएंगे। लेकिन जिन आउटलेट के बारे में हम बता रहे हैं उनके जैसा स्वाद इन जगहों पर पाना मुश्किल है। आइए जानते हैं कौन से बेस्ट आउटलेट वाले छोले भटूरे यहां मिलते हैं।

सीताराम दीवान चंद छोले भटूरे

सीता राम दीवान चंद के छोले भटूरे बहुत ज्यादा फेमस छोले भटूरे हैं। इस दुकान पर दूर-दूर से लोग छोले भटूरे खाने के लिए आते हैं। यहां के छोले भटूरे इतने स्वादिष्ट है कि लोग एक बार अगर खा जाते हैं तो उसका स्वाद नहीं भूलते हैं। सीताराम दीवान चंद छोले भटूरे पर जाने के लिए आप पहाड़गंज में इंपीरियल सिनेमा के पास में 2246 नंबर की दुकान पर पहुंचकर इनके छोले भटूरे का स्वाद चख सकते हैं क्योंकि यह दुकान बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है तो आप पहाड़गंज में किसी से भी पूछ सकते हैं।

बाबा नागपाल कॉर्नर

बाबा नागपाल कॉर्नर के छोले भटूरे खाने के लिए कॉलेज स्टूडेंट से लेकर बड़े बड़े कॉर्पोरेट जगत के लोग भी यहां लंबी लाइन में इंतजार करते हैं यह दिल्ली की सबसे फेमस जगह है और यहां के छोले भटूरे लाजवाब है यहां जाने के लिए आपको लाजपत नगर मार्केट में 7/25 ओल्ड डबल स्टोरी, गुप्ता मार्केट लाजपत नगर नई दिल्ली जाना होगा।

चाचे दी हट्टी

खाने पीने का शौक हर किसी को होता है ऐसे में अगर आप कुछ ज्यादा ही खाने-पीने के शौकीन हैं तो आप सच्चे दिलचस्प पर जाकर छोले भटूरे खाना न भूलें। यहां के छोले भटूरे भी बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं और यहां पर आपको एक अलग ही प्रकार के आलू भरवां छोले भटूरे खाने को मिलेंगे। पता: दी-32, बंगला रोड, कमला नगर, नई दिल्ली।

नंद दी हट्टी

नंद दी हट्टी के छोले भटूरे मैदा, सूजी, और दही से मिलकर बनते हैं। यहां के छोले भटूरे की एक और विशेषता है कि यहां बनाए जाने वाले छोले भटूरे बिना लहसुन और प्याज के बनते हैं। यह जगह चांदनी चौक की प्रसिद्ध स्थान है और इसे पहुंचने के लिए आपको 829 सदर बाजार, पान मंडी, पुरानी दिल्ली चांदनी चौक जाना होगा।

रोशन दी कुल्फी

करोल बाग का नाम तो आपने सुना ही होगा, यह जगह शॉपिंग के लिए बहुत प्रसिद्ध है। अगर आप शॉपिंग करने जा रहे हैं तो आपको रोशन दी हट्टी के छोले भटूरे खाना न भूलें। इसके लिए आपको 2816 ब्लॉक, 34p, अजमल खान रोड, करोल बाग, नई दिल्ली पहुंचना होगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *