ये है सच्ची मोहब्बत! पत्नी के गुजरने के बाद बुजुर्ग ने किया कुछ ऐसा, यूजर्स बोले- बस इतना प्यार चाहिए

प्यार भरा रिश्ता इस दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज मानी जाती है। पंजाब के एक बुजुर्ग व्यक्ति का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी!

इस वायरल क्लिप में हम देख सकते हैं कि बुजुर्ग खाट को दुरुस्त कर रहा है। तभी एक युवक आता है और उनका वीडियो बनाने लगता है। इस दौरान वह अपना बटुआ खोलते हैं, जिसमें एक महिला की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर होती है। युवक पूछता है कि यह बेबे की फोटो है। इस पर बुजुर्ग हामी भरता है और तस्वीर निकालकर युवक को दिखाता है। इस पर शख्स पूछता है कि बेबे को गए कितने साल गए हुए हैं, तो वह बताते हैं कि उन्हें गुजरे दो साल हो गए हैं…।

इस वीडियो के कैप्शन के अनुसार इन बुजुर्ग शख्स ने कहा है- तुम्हारी बेबे को गुजरे दो साल हो गए। मैं आखिरी सांस तक उसके साथ रहा और अभी भी वो मेरे साथ ही है। यह छोटा सा वीडियो प्यार भरे रिश्तों की एक अलग तस्वीर पेश करता है। अक्सर लोगों के गुजर जाने के बाद उनकी बड़ी-बड़ी तस्वीरें दीवार पर लगा दी जाती है। लेकिन इस तरह से लोग अपना प्यार किसी के प्रति जीवन भर कम ही दिखा पाते हैं। यही कारण है कि इस वीडियो को यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं।

मिल रहे लाइक्स

इसे इंस्टाग्राम के @simran_panjab_clicks पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 5 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वीडियो किस कदर इंटरनेट पर छा गया है। इस भावुक कर देने वाले वीडियो पर कई लोगों ने कॉमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा है- इसे देखकर मेरे आंखों में आंसू आ गए।

बस इतना प्यार चाहिए

दूसरे यूजर ने लिखा है- हमें जिंदगी में बस इतना ही प्यार चाहिए। एक शख्स ने लिखा है- रूह खुश हो गई इस वीडियो को देखकर। वहीं एक और शख्स ने लिखा है- आज की तारीफ में कौन ऐसा करता है यार (दिल इमोजी के साथ)। बहरहाल, आपको यह वीडियो कैसा लगा। अपनी राय जरूर कॉमेंट करें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *