TikTok App Ban: भारत ने की शुरुआत तो अब दुनिया चल निकली पीछे, आज विरोधी भी कर रहे तारीफ

Tiktok एक वक्त दुनिया का सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया ऐप हुआ करता था। भारत उसका सबसे बड़ा मार्केट था, लेकिन कहते हैं ना होशियारी ज्यादा देर नहीं चलती है। ऐसा ही कुछ टिकटॉक के साथ हुआ। टिकटॉकम को भारत ने सबसे पहले बैन किया था। वो भी बैन उस वक्त लगाया गया, जब टिकटॉक अपने चरम पर था। ऐसा आरोप था कि चीन टिकटॉक के जरिए भारत में दखल दे रहा था, जिससे भारत की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंच रहा था। उस वक्त भारत के फैसले को कई देशों में तानाशाही से जोड़कर बताया था। हालांकि अब भारत की बात सच साबित हो रही है।

यूरोप और US: देर आर दुरुस्त आए

यूरोपीय और अमेरिकी जैसे देश आज भारत के फैसले को सही ठहराते हुए अपने देश में टिकटॉक को बैन कर रहे हैं। वही जिस चीन ने कहा था कि भारत में टिकटॉक को बैन होने से कोई कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा, उस चीन की अक्ल ठिकाने आ रही है, जब भारत के शुरू किए गए खेल के पीछे दुनिया चल निकली है। इसका असर देखिए, जहां इटली के रेगुलेटर ने टिकटॉक पर 11 मिलियन डॉलर का फाइन लगाया है। इटली एंटीट्रस्ट रेगुलेटर का कहना है कि टिकटॉक पर बच्चों के लिए खतरनाक और आपत्तिजनक कंटेट पोस्ट किया जा रहा है, जिसकी वजह से टिकटॉक पर बैन लगाया जा रहा है।

अमेरिका में टिकटॉक बैन की तैयारी

वही अमेरिका भी टिकटॉक को बैन करने की तैयारी में हैं। अमेरिका संसद ने आरोप लगाया कि टिकटॉक ऐप को चीन की सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी चलाती है। साथ ही वो यूजर्स का डेटा चोरी करती है। टिकटॉक बैन करने के प्रस्ताव को अमेरिकी संसद में बहुमत से पास कर दिया गया है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *