शरीर में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए व दिल के लिए रोजाना सुबह करें इस चीज का प्रयोग

cholesterol

आप सभी जानते हैं कि दुनिया में तेजी से हार्ट पेशेंट की संख्या बढ़ती ही जा रही है। या ये कि आज बच्चों से लेकर बड़ों में दिल से जुड़ी हुई कई प्रकार की बीमारी देखने को मिलती है। उनमें सबसे ज्यादा हार्ड अटैक की समस्या सामने आ रही है। हेल्थ एक्सपर्ट की राय अगर मानें तो उनका मानना है कि लोगों के बदलते हुए खान पीन, बदलती लाइफस्टाइल और प्रतिदिन व्यायाम ना करने की वजह से लोगों को कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

अक्सर खराब जीवनशैली की वजह से लोगों में कोलेस्ट्रोल हार्ट से संबंधित बीमारी, शरीर में सूजन, हाई ब्लड प्रेशर आदि की समस्या बढ़ती जा रही है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से लोगों में हार्ट अटैक की बीमारी का खतरा बढ़ रहा है।

कोलेस्ट्रोल मानव शरीर के अंदर एक मोम जैसे पदार्थ के रूप में होता है। सामान्य व्यक्ति में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा 200 mg/dl से कम होने पर वह व्यक्ति एकदम स्वस्थ होता है। इससे ज्यादा होने की स्थिति में वह बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।

शरीर मैं कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होने पर वह हमारे शरीर की नसों में जम जाती है। जिससे ब्लड को बहुत प्रभावित करती हैं। इसमें हार्ट से संबंधित बीमारी, नसों का ब्लॉक होना, स्टोक आदि की समस्या बढ़ जाती है। शरीर के अंदर कोलेस्ट्रॉल को कम करने के बहुत से आयुर्वेदिक नुस्खे भी प्रयोग में लिए जा सकते हैं। घरेलू उपचार में अगर आप नियमित लहसुन का प्रयोग करें तो यह बहुत फायदेमंद होता है।

हमारे आयुर्वेद में भी लहसुन का प्रयोग बहुत फायदेमंद बताया है। लहसुन के अंदर विटामिन बी, सी, फास्फोरस मैगनीज, जस्ता, कैल्शियम, आयरन आदि पोषक मिलते हैं। इसके अलावा लहसुन में और खास बात यह होती है कि यह ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और हार्ट से संबंधित बीमारियों को भी कंट्रोल करने में मदद करती है। आइए जानते हैं बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लहसुन के क्या उपाय होते हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल को करता है बाहर

लहसुन में मौजूद एलीसिन तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है। वे मानव शरीर के गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। लहसुन में मौजूद सल्फर, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करके हार्ट से संबंधित डिजीज को भी सही रखते हैं। एक रिसर्च में यह पाया गया है कि रोजाना लहसुन का इस्तेमाल करने से बैड कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा मिल सकता है।

इस तरह से करें लहसुन का प्रयोग

बढ़ती हुई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको प्रतिदिन दो कली लहसुन का सेवन करना होगा। साथ में आप प्रतिदिन की सब्जी, सूप आदि में भी लहसुन का प्रयोग करेंगे तो यह भी बहुत फायदेमंद होगा। बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए ऑलिव ऑयल में लहसुन की कलियां डालकर गर्म कर प्रयोग में लेने से भी कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

लहसुन और नींबू का कॉन्बिनेशन बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाता है। इसके लिए आपको प्रतिदिन एक चम्मच नींबू के रस में लहसुन डालकर पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदा मिलेगा। नींबू में विटामिन सी के अलावा एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो कि दिल को फ्री रेडिकल होने से बचा सकते हैं। नींबू में मौजूद विटामिन लाल रक्त कणिकाओं को हेल्दी रखता है। जिससे हार्ड अटैक जैसी बीमारी का खतरा कम होता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *