UP News: दूल्हे की हरकतों को देखकर दुल्हन ने शादी करने से किया मना, जानें क्या है पूरा मामला

नशेड़ी दूल्हा को देखकर युवती ने शादी से इन्कार कर दिया। जिस पर वर-वधू पक्ष के बीच हंगामा होता रहा। शुक्रवार सुबह बिना दुल्हन के बरात वापस लौटी। शाम को वर पक्ष ने वधू पक्ष द्वारा किया गया खर्च वापस किया। इसके बाद दोनो पक्षों के बीच मामला शांत हो गया।गाजीपुर थाने के दरौली गांव में रहने वाले शेरा सिंह के इकलौते बेटे कमल लोधी की शादी थरियांव थाने के एक गांव में तय हुई थी। गुरुवार देर शाम बरात वधू पक्ष के दरवाजे आई।

अगवानी के समय ही दूल्हा नशे की हालत में वधू पक्ष के दरवाजे पहुंचा। जिसे देखकर होने वाली दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। जिससे वधू व वर पक्ष के बीच झड़प भी होती रही।

थाना प्रभारी रणजीत बहादुर सिंह का कहना था कि दूल्हे को नशे में देखकर युवती ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद वर व वधू पक्ष के बीच आपसी समझौता हो जाने से मामला शांत हो गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *