बर्गर या समोसा सेहत के लिए क्या है ज्यादा खतरनाक, रिपोर्ट आई तो हुआ बड़ा खुलासा

फास्ट फूड खाना आजकल सभी को बहुत ज्यादा पसंद होते है। जितना देखो उतना ही दिन प्रतिदिन लोगों में क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। डॉक्टर के अनुसार या खुद के स्वास्थ्य को लेकर अगर देखा जाए तो फास्ट फूड कम खाना ही आपके लिए सही होता है। फास्ट फूड के अंतर्गत बर्गर, समोसा, पाव भाजी, मोमोज, चाऊमीन आदि को शामिल किया गया है। यह सभी चीजें अगर आप बहुत कम सेवन कभी-कभी कर रहे हैं तो ठीक है। लेकिन प्रतिदिन अगर आप इन सभी फास्ट फूड का प्रयोग करते हैं तो स्वास्थ्य के लिए यह सभी बहुत नुकसान देते हैं। इनमें से कुछ तो बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक होते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी सामने आ रही है कि बर्गर या समोसा दोनों में से हमारे स्वास्थ्य के लिए कौन सा बेहतर है?

बर्गर समोसे कि आई खास रिपोर्ट

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान भारतीय खानों की एक रिपोर्ट को पेश किया। इस रिपोर्ट का नाम था ‘इंडियन cuisines at crossroads’। इस रिपोर्ट के अनुसार देखा जाए तो बर्गर से ज्यादा बेहतर सेहत के लिए सही है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि समोसा बनाने के लिए ताजा सामग्री प्रयोग में लेते हैं। 

समोसे के अंदर आलू, मटर, नमक, मिर्च मसाला, सभी चीजें प्रतिदिन नई प्रयोग में ली जाती है। बल्कि जो बर्गर में सामग्री डाली जाती है। उनकी तुलना में तो समोसे की सामग्री स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है।

क्या बर्गर से होता है नुकसान

बर्गर खाने से नुकसान होता है क्योंकि बर्गर में जो भी सामान को प्रयोग में लेते हैं। वह सभी पैक हुए सामानों से बनाया जाता है। वह सभी सामान पुराने पैकिंग के हो जाते हैं। इन सभी को खाने से नुकसान पहुंचता है। 

समोसे को बनाने के लिए मैदे का इस्तेमाल किया जाता है। और बर्गर को बनाने के लिए मैदा में मिलावट करके बनाया जाता है। ताकि जो बर्गर का पाव है वह स्पंजी और मुलायम रहे। इसीलिए रिपोर्ट में यह बताया गया है कि समोसा सेहत के लिए सही होता है और बर्गर सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।

यूजर्स ने दिए यह रिएक्शन

बर्गर और समोसे के बारे में लोगों ने कई तरह के अपने अपने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि “समोसा देवता है। मुझे माफ कर देना। मैं इसको बहुत गलत समझा था।” वही एक दूसरे यूजर ने लिखा कि “मैंने तो बहुत पहले ही कह दिया था कि समोसा खाओ देश बचाओ।” विनय राजपूत नाम के एक युवक ने लिखा कि “कोई जान पहचान वाला हलवाई है। सप्ताह में दो बार समोसा खा सकते हो।” लेकिन नुकसान तो दोनों का ही है। वही दूसरे यूजर ने लिखा कि समझ में आ गया कि “ऑफिस वाले क्यों बार-बार समोसा खिलाते हैं ताकि हम सभी की सेहत सही बनी रहे।”

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *