धंधा चपकाने के लिए ये कैसा प्रयोग, लड़की के शरीर को ही बना दिया थाली

आज के दौर में लोग अपना कारोबार चमकाने के लिए नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। रेस में आगे बढ़ने की चाहत में लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। कारोबार में लोग कई तरीके आजमा रहे हैं। कस्टमर्स को अपनी ओर खींचने के लिए रेस्टोरेंट व होटल्स में तरह-तरह के थीम्स को अपनाया जा रहा है। ऐसा ही प्रयोग धंधा चमकाने के लिए एक रेस्टोरेंट ने किया है। ये रेस्टोरेंट जापान का है। यहां खाना परोसने के लिए प्लेट या बाउल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। यहां पर लड़की के शरीर पर खाना परोसा जाता है। जापान के इस रेस्टोरेंट का नाम Nyotaimori Experience है। अपनी इसी खासियत के चलते यहां हर वक्त लोगों की लंबी लाइन लगी रहती है। Nyotaimori या बॉडी सुशी का अर्थ होता है शरीर पर बनी हुई प्लेट। कुछ जगहों में असली महिला की जगह केक या महिला के शरीर के आकार के पुतले में खाना परोसा जाता है।

लगी रहती है भीड़

होटल में डायनिंग टेबल पर कोई प्लेट नहीं होती है। यहां पर एक महिला लेटी रहती है। महिला के शरीर पर कई तरह के पकवानों को सजाकर रखा जाता है। यहां पर आने वाले ग्राहक इन व्यंजनों को अपनी इच्छानुसार खाते हैं। बता दें जापान में शरीर पर खाना परोसने का चलन काफी समय पहले से था। Nyotaimori या बॉडी सुशी के नाम से मशहूर इस तरीके का चलन पहले चीन में था।

हो रहा विरोध

न्योताईमोरी या नानताईमोरी के दौरान मेहमानों और मॉडल को कुछ नियमों का पालन करना होता है। इस दौरान ना तो कोई मेहमान टेबल पर लेटी मॉडल से बात कर सकता है, ना उसे घूर सकता है और ना ही उसे देख हंस सकता है। वहीं मॉडल को भी किसी से भी बात करने की मनाही होती है। नानताईमोरी पर कई देशों में इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसका लगातार विरोध हो रहा है। इसे चीन और हांग कांग में बैन कर दिया गया है। वहीं लंदन और अफ्रीका में भी इसका विरोध किया गया है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *