बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा का है कौन बड़े दुश्मन? एक ने तो जड़ दिया थप्पड़।

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जब सितारे अच्छे मुकाम पर पहुंच जाते हैं, तो उनकी दुश्मनी भी उतनी ही बढ़ती है। आमतौर पर, उनकी दुश्मनी मुख्य रूप से काम के संबंध में होती है, या कभी-कभी पारिवारिक विवादों के कारण भी वे आपस में दुश्मन बन जाते हैं। इसी तरह, प्रसिद्ध सुपरस्टार गोविंदा भी सफलता के शिखर पर पहुंच चुके हैं।

उनके करियर में उनके दुश्मन भी उतने ही बढ़ गए हैं। बॉलीवुड के हीरो जिन लोगों से उनकी दुश्मनी रही है, उनमें से एक ने उन्हें थप्पड़ तक मार दिया था। अब वह कौन-कौन से सुपरस्टार हैं, जिनकी गोविंदा से दुश्मनी है, उनके बारे में जानते हैं।

संजय दत्त

संजय दत्त और गोविंदा की जोड़ी एक जमाने में बहुत हिट जोड़ी बनी थी। इन दोनों ने कई फिल्मों में साथ मिलकर काम किया और एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं। लेकिन यह जोड़ी ज्यादा समय तक नहीं बनी रही और कुछ समय बाद उनके बीच में दरार पैदा हुई, जिसके बाद दोनों एक दूसरे के दुश्मन हो गए।

करण जोहर

गोविंदा ने एक बार कहा था कि करण जौहर उन्हें बॉलीवुड थीम इंडस्ट्रीज का सबसे खतरनाक इंसान लगता है और इस वजह से इन दोनों के बीच में दूरियां आ गई।

डेविड धवन‌

डेविड धवन एक बेहतरीन फिल्म निर्देशक हैं। वे हमेशा अपनी फिल्मों में गोविंदा को ही मुख्य हीरो के रूप में चुनते थे। लेकिन किसी एक फिल्म की वजह से दोनों के बीच में तकरार हो गई और उनके बीच दूरी आ गई।

सलमान खान

दबंग खान और हीरो, यानी गोविंदा, दोनों ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में साथ में की हैं। लेकिन कुछ कारणों की वजह से इन दोनों के बीच में दूरियां आ गई हैं। अभी तक इस मामले का पर्दाफाश नहीं हुआ है, लेकिन यह तय है कि ये दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गए हैं।

अमरीश पुरी

गोविंदा और अमरीश पुरी के बीच में भी दरार देखने को मिली थी। इन दोनों के बीच मुख्य रूप से लड़ाई की वजह से सेट पर देरी से आने की समस्या रही थी। एक बार अमरीश पुरी ने गोविंदा को थप्पड़ भी मार दिया था और गोविंदा को गंदी नाली का कीड़ा कहकर भी संबोधित किया था। इसी बात के कारण दोनों के बीच दरार आ गई।

शाहरुख खान

शाहरुख खान, जिन्हें रोमांस किंग कहा जाता है, ने गोविंदा की एक्टिंग पर सवाल उठाए थे और उन्होंने उसपर अलग-अलग टिप्पणियाँ की थी। इस बात के कारण गोविंदा काफी नाराज हैं।

कृष्णा अभिषेक 

गोविंदा के भांजे, कृष्णा अभिषेक, के साथ गोविंदा की आन बन रही है। एक बार गोविंदा की किसी बात पर कृष्णा अभिषेक नाराज हो गए थे जिससे काफी विवाद हुआ था। लेकिन दोनों के बीच में हुई बात के बारे में आज तक किसी को जानकारी नहीं हुई है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *