क्यों लिखा जाता है चेक पर रकम देखने के बाद में only? क्या है इसके पीछे का कारण जानिए

वैसे तो आज के दौर में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को ज्यादा बढ़ावा मिल रहा है। लेकिन अगर किसी को अमाउंट ज्यादा देना होता है तो उसके लिए ज्यादातर लोग चेक का ही इस्तेमाल करते हैं। चेक के बारे में अधिकतर जानकारी आपको पता होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेक में 2 लाइन क्यों खींची जाती हैं या फिर चेक के अंदर जैसे ही रकम की जानकारी भरते हैं, उसके बाद “only” क्यों लिखा जाता है।

आपको शायद इस बारे में जानकारी नहीं है कि चेक का इस्तेमाल करते समय कोई भी तरह की ट्रांजैक्शन के लिए लोग “only” का प्रयोग जरूर करते हैं।

 यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है क्योंकि इसमें हम बताएंगे कि चेक में “only” क्यों लिखा जाता है और अगर आप इसे नहीं लिखेंगे तो आपका चेक बाउंस हो सकता है। चलिए जानते हैं इसके पीछे कारण क्या है।

Only लिखने का कारण

आपको यह बता देना चाहते हैं कि चेक पर जब आप राशि भरते हैं, तो “only” शब्द दिखाई देता है, इसका मतलब आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है। आजकल साइबर अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसलिए, आप खाते से होने वाली किसी भी तरह की धोखाधड़ी को रोक सकते हैं। “Only” लिखना आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है जब आप राशि लिखते हैं। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो कोई व्यक्ति आपके खाते से पैसे निकाल सकता है।

मान लीजिए कि आपने चेक पर किसी भी राशि को भर दिया है, उसके बाद आपको “/-” साइन लगाना भी जरूरी होता है। फिर आप “only” लिख दें। इस प्रकार करने से आपके साथ कोई अपराध नहीं होगा और आपके चेक पर कोई अतिरिक्त राशि जोड़ नहीं सकेगा।

क्या only नहीं लिखने पर चेक बाउंस होगा

लोगों के मन में कई तरह के सवाल आते हैं कि क्या सचमुच में चेक बाउंस हो जाता है अगर कोई “only” लिखना भूल जाता है। मैं आपको बताना चाहूँगा कि अगर आप “only” नहीं लिखते हैं तो इससे आपके चेक पर खास असर नहीं पड़ेगा। यह शब्द केवल आपकी सुरक्षा के लिए लिखा जाता है। केवल जब आप “only” लिखते हैं, तब कोई व्यक्ति आपके चेक पर अधिक राशि भरकर निकालने की धोखाधड़ी नहीं कर सकता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *