8 मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड Movies, जो जनवरी, 2023 में बॉक्स ऑफिस पर मचायेगी धमाल, यहां देखें डीटेल्स

बस दो दिनों का इंतजार और सभी के बीच एक नया साल होगा। 2022 खत्म हो जायेगा और 2023 शुरू हो जायेगा। नया साल है, तो कई सारी चीजें भी नयी होगी। वैसे फिल्मों के शौकीन लोगों के लिये भी नया साल काफी खास होने वाला है। जनवरी 2023 में ही कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

इन फिल्मों का इंतजार फैंस इनमें नजर आने वाले अपने पसंदीदा एक्टर या एक्ट्रेस के लिये भी कर रहे हैं। आमतौर पर साल के पहले महीने में ज्यादा बड़ी फिल्में रिलीज नहीं होती, लेकिन जनवरी 2023 की बॉलीवुड फिल्में लगभग सारी बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में हैं। फैंस इन फिल्मों को देखने के लिये बेताब हैं।

आज के इस लेख में हम आपको जनवरी 2023 में रिलीज होने वाली इन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं…

कुत्ते

नए साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में कुत्ते शामिल है। इस थ्रिलर फिल्म में अभिनय करने वाले सभी किरदार हत्या-लूट में लिप्त होते हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान, कोंकणा सेन शर्मा और कुमुद मिश्रा नजर आने वाली हैं, जिस वजह से इसके चर्चे काफी ज्यादा हैं।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो लोगों को काफी पसंद आया है। फिल्म का निर्देशन आसमान भारद्वाज ने किया है। कुत्ते आगामी 13 जनवरी, 2023 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

लकड़बग्घा

कुत्ते को टक्कर देने के लिये उसी दिन बॉक्स ऑफिस पर लकड़बग्घा भी रिलीज हो रही है। विक्टर मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अंशुमन झा, रिद्धी डोगरा, मिलिंद सोमन, समेत कई एक्टर्स नजर आने वाले हैं।

मिशन मजनू

20 जनवरी 2023 को मिशन मजनू रिलीज हो रही है। ये एक जासूस-थ्रिलर एक्शन फिल्म लगती है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर से ऐसा लगता है जैसे फिल्म नाटकीय और देशभक्ति संवादों के साथ एक सीधी-सादी एक्शन फिल्म होने वाली है।

पठान

20 जनवरी 2023 को शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर मोस्ट अवेटेड मूवी पठान रिलीज होने वाली है, जिसके बॉक्स ऑफिस पर धमान मचाने की उम्मीदें हैं। पठान को आप साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म भी कह सकते हैं।

पठान का ट्रेलर बहुत हद तक स्लिक एक्शन ब्लॉकबस्टर जैसा दिखता है, दृश्य सौंदर्य में भी। हालांकि, इस फिल्म के कुछ गानों को देखने के बाद कई लोगों ने इसमें दर्शाये गये दृश्यों पर आपत्ति भी जतायी है और ये फिल्म रिलीजन होने से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर रही है।

गदर-2

गदर-2 की प्रतीक्षा भी फैंस लंबे समय से कर रहे हैं औ जनवरी 2023 में ये इंतजार खत्म हो जायेगी। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित रोमांटिक और एक्शन-ड्रामा फिल्म 2001 की फिल्म गदर का सीधा सीक्वल है। इस फिल्म में मूल कलाकार सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर साल 2021 में ही रिलीज हो गया था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से फिल्म अब जाकर रिलीज होने वाली है।

तेहरान

जॉन अब्राहम की तेहरान, जिसमें मानुषी छिल्लर भी हैं, 26 जनवरी को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में राजनीतिक ड्रामा दिखाया जाने वाला हैं। संयोग से जॉन अब्राहम पठान और तेहरान दोनों में नजर आने वाले हैं और दोनों ही फिल्में एक ही समय पर एक दूसरे को टक्कर देने वाली है। जॉन अब्राहम ने खुलासा किया था कि तेहरान एक भू-राजनीतिक थ्रिलर है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित, तेहरान विज्ञापन फिल्म निर्माता अरुण गोपालन के निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म है।

गांधी गोडसे-एक युद्ध

दामिनी और घायल जैसी कई सफल फिल्में बनाने के बाद, निर्देशक राजकुमार संतोषी गांधी गोडसे – एक युद्ध के साथ इंडस्ट्री में वापसी कर रहे हैं, जो 26 जनवरी को रिलीज होगी। गांधी गोडसे- एक युद्ध में महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे जैसी विपरीत विचारधाराओं के बीच युद्ध को दर्शाया गया है। महात्मा गांधी की भूमिका दीपक अंथनी ने निभाई है, जबकि चिन्मय मंडलेकर ने नाथूराम गोडसे की भूमिका निभाई है।

अफवाह

सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर मुख्य किरदार निभाएंगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *