बढ़ती हुई गर्मी से आपको हो सकता है फूड प्वाइजनिंग?सावधानी के साथ में इस तरह से करें अपना बचाव

गर्मियां शुरू होते ही सभी के साथ में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी शुरू हो जाती है। ज्यादा गर्मी की वजह से स्ट्रोक का भी खतरा बना रहता है। साथ में फूड पोइज़निंग की भी समस्या आ जाती है। गर्मी के दिनों में लू लगना, शरीर के अंदर पानी की कमी, फ़ूड पोइज़निंग जैसी समस्या बनी रहती है।

 अगर इन सब से सावधानी न बरती जाए तो आदमी बीमार पड़ जाता है। गर्मियों में फूड प्वाइजनिंग की वजह से चक्कर आना प्यास लगना, कमजोरी, सिरदर्द बेचैनी जैसी समस्या हो जाती है। इनका इलाज शरीर को ठंडक प्रदान करना और पानी की कमी की पूर्ति करना होता है। इसीलिए हम को गर्मी से बचाव करना बहुत जरूरी है। बैक्टीरिया युक्त खाना खाने से उनको रिजनिंग की समस्या हो जाती है।

 गर्मियों के दिनों में भोजन बनाते समय विशेष रूप से साफ सफाई का ध्यान रखना पड़ता है। फल और सब्जी को बिना साफ किए हुए आप इस्तेमाल नहीं कर सकते है। इससे फूड प्वाइजनिंग का खतरा बना रहता है। आपको खाने से कुछ घंटे बाद में अगर उल्टी, दस्त, पेट में दर्द की शिकायत होती है तो यह फूड पॉइजनिंग के ही लक्षण होते हैं।

फ़ूड पोइज़निंग के होने वाले लक्षण

फूड प्वाइजनिंग की वजह से लूज मोशन पेट में दर्द की शिकायत हो जाती है शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है थोड़ा कुछ खाने के बाद में ही उल्टी हो जाती है इसके अलावा चक्कर आना ज्यादा प्यास लगना कमजोरी सिर दर्द इसके मुख्य कारण है।

गर्मियों में फूड पॉइजनिंग एक वजह से नहीं होती है बल्कि कई कारणों से हो सकती है। मुख्य रूप से बैक्टीरिया वायरस की वजह से आम तौर पर यह समस्या हो जाती है। हमारे पेट में बैक्टीरिया वायरस कई तरह से पहुंच जाते हैं। जैसे हम गंदे बर्तन में खाना खाते हैं या फिर आधा कच्चा खाना खाते हैं या फिर डेयरी के प्रोडक्ट जिन को सही तरह से नहीं रखा गया हो या फ्रिज से बाहर निकली चीजें खाने से भी फ़ूड पोइज़निंग हो सकती है। 

इसके अलावा भी अगर ठंडा खाना खाते हैं या फ्रिज से खाना निकालने के बाद में दोबारा से गर्म किए बिना खाना खाते हैं या दो-तीन दिन का रखा हुआ बासी खाना खाते हैं तो वह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। आपको बिल्कुल साफ पानी पीना चाहिए। यहां तक कि फल और सब्जी को भी पानी से साफ करके खाना चाहिए।

फूड पोइज़निंग से बचने के उपाय

फूड प्वाइजनिंग से बचने के लिए खाना बनाते समय साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। अपने हाथों को धोकर साफ कर ले। जो सब्जी खराब हो गई है, उस सब्जी को भूलकर भी खाने में ना पकाए। जंक फूड और प्रोसेड फूड से बचना जरूरी है। जितना हो सके गर्मियों में लिक्विड का प्रयोग करें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *