Chanakya Niti : ऐसी औरतें पति के लिए होती है अनलकी

आचार्य चाणक्य को एक श्रेष्ठ शिक्षक और विद्वान तौर पर जाना जाता है। इनके द्वारा लिखी गई पुस्तक चाणक्य नीति (Chanakya Niti) आज पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। चाणक्य ने अपनी पुस्तक में मुख्य रूप से जीवन की हर पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया है।

चाणक्य ने अपनी पुस्तक में मुख्य रूप से जीवन की हर पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया है जिन्हे अपनाकर हम हर मुश्किल का सामना कर सकते है। चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने पति-पत्नी को लेकर भी खास बातें बताई हैं। उन्होंने बताया है कि कैसी लड़कियां अपने पति के लिए अनलकी साबित होती है। आइए जानते हैं कि इस बारे में चाणक्य नीति क्या कहता है।

शादी को लेकर क्या है चाणक्य की नीति

चाणक्य नीति के मुताबिक, व्यक्ति को हमेशा ऐसी लड़की के विवाह करना चाहिए, जो गुणवान हो, अच्छा आचरण करने वाली हो, जिसके बातों में मिठास हो, जो बड़ों की आज्ञा मानने वाली हो, और जो सद्गुणों के युक्त हो।

आचार्य चाणक्य बताते हैं कि इन गुणों से युक्त लड़कियों से विवाह करना उचित और कल्याणकारी है। ऐसे विवाह से पूर्व होने वाली जीवनसाथी की सुंदरता (beauty of spouse)  ना देखकर उनके गुणों पर ध्यान देना चाहिए।

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लड़की बात-बात पर गुस्सा होती है, वो परिवार को खुश नहीं रख सकती है। ऐसी लड़की से शादी करने से आप का जीवन का तबाह हो जाएगा। ऐसी लड़कियां अपने परिवार के किसी भी सदस्य से सम्मान नहीं पाती हैं।

चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि शादी के पहले हमेशा ही लड़की के मन की बात को भी जानना चाहिए। इसके अलावा लड़की की अंदर की सुंदरता पर भी ध्यान देना चाहिए।

शादी करने के लिए स्त्री का धैर्यवान और धर्म-कर्म में विश्वास करना जरूरी है। अगर कोई लड़की गुस्सा करने वाली, नखरे दिखाने वाली, मान सम्मान न करने वाली, पति से झूठ बोलने वाली है तो उससे शादी नहीं करनी चाहिए।

डिस्क्लेमर : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Newz Fast इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *