रात में क्या सच में कुत्ते को भूत नजर आते हैं? ऐसा क्या कारण है कि वो रात में रोते हैं…!

आधी रात में गली मोहल्ले सड़क के किनारे में कुत्ते जोर-जोर से शोर मचाने लगते हैं। कभी यह जोर से भूख ने लगते हैं तो कभी इनके रोने की आवाज आने लगती है। कुत्तों का इस तरह की हरकत करना अपशगुन की तरफ इशारा देता है। कुत्ते की भौंकने की आवाज इतनी ज्यादा होती है कि व्यक्ति सही से सो नहीं पाता है। हमारे देश में कुत्तों के रोने के कई तरह के अपशगुन माने गए हैं। लेकिन इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी कुछ बताए गए हैं,आइए जानते हैं।

कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि कुत्तों में आत्माओं को देखने की शक्ति होती है। वह रात के समय में किसी भी भूत को देख लेते हैं तो उन पर भोकना शुरू कर देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि विज्ञान के अनुसार यह सब अंधविश्वास की बात होती है। विज्ञान इन सब बातों पर भरोसा नहीं करता है। विज्ञान के अनुसार कुत्तों का रात में भोकना इंसानों को खुद की तरफ आकर्षित करने का एक सही तरीका होता है।

नई जगह पर भी रोने लगते हैं कुत्ते

कुछ रिसर्च में यह पाया गया है कि कुत्ते जब किसी पुराने स्थान को छोड़कर किसी नई जगह पर आ जाते हैं या फिर वह रास्ता भटक जाते हैं तो वह भी इंसान की तरह परेशान हो जाते हैं। अगर कोई इंसान गलत रास्ता भटक जाए तो उसके साथ क्या होता है। आप कुछ सोच सकते हैं। इसी वजह से कुत्ते रात में रोना शुरू कर देते हैं। अपने परिवार से बिछड़ने की वजह से अक्सर उनको इस परेशानी का सामना करना पड़ता है।

चोट लगने व तबीयत खराब होने पर भी रोते हैं

कुत्तों के चोट लगने पर या उनकी तबीयत खराब होने पर भी रात के समय भोकना शुरू कर देते हैं। इसके अलावा किसी दूसरी जगह का कोई कुत्ता उनके आसपास दिखाई देता है तो इस बात पर भी वह रोना शुरू कर देते हैं। वो रोना इसलिए भी शुरू करते हैं ताकि उन पर होने वाले किसी भी तरह के खतरे से उनके बाकी साथियों को अलर्ट किया जा सके।

उम्र बढ़ना भी है वजह

जैसे जैसे इंसान की उम्र बढ़ने लगती है तो वह भी अजीब अजीब हरकतें करता है। कुत्ते भी उम्र बढ़ने के साथ डरने लग जाते हैं। डर की वजह से वह रात के समय बहुत अकेलापन महसूस करते हैं। इसीलिए रात में वह रोना शुरू कर देते हैं। यह भी हो सकता है कि उनका कोई दोस्त कोई अपना इस दुनिया से चला गया हो। उसकी याद में भी और अपना दुख रात में रो कर व्यक्त करते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *