क्या आपको भी मच्छर के काटने पर खुजली होने लगती है? आखिर ऐसा क्या कर देता है मच्छर जानिए।

गर्मियों के दिनों में सभी लोग मच्छर के आतंक से बहुत परेशान रहते हैं। दिन में गर्मी से परेशान और रात में सोते समय मच्छरों की भिन्न-भिन्न से भी परेशानी होती है। इसके अलावा मच्छर शरीर में जहां पर काटते हैं वह इंसान खुजली कर कर के परेशान हो जाता है। जब भी मच्छर आपको भी काट देंगे तो वहां पर खुजली करने के बाद में लाल निशान बन जाते होंगे। क्या आप जानते हैं कि मच्छर के काटने पर आखिर इतनी खुजली क्यों होती है। आइए जानते हैं इसका जवाब..

मादा मच्छर ही काटते हैं

मादा मच्छर ही ऐसी होती है जो केवल जानवर और इंसान को काटती है। जो नर मच्छर होते हैं वह ना तो किसी को काटते हैं और ना ही वह बीमारियों को फैलाते हैं। दरअसल मादा मच्छर का व्यक्ति को काटना और उसका खून चूसना उसकी मजबूरी होती है। क्योंकि मादा मच्छर बिना खून से अंडे नहीं देते है। 

मादा की प्रजनन क्रिया के लिए इंसान और जानवरों का खून जरूरी है। इसीलिए मादा मच्छर काटती है और इससे कई तरह की बीमारियां भी हो जाती है।

मच्छर के काटने पर खुजली क्यों होती है

मच्छर जब खून चूसता है तो उसकी हुई जैसी तेज नाक इतनी नुकीली होती है कि स्कीन में छेद कर देती है। वह अपनी लार को मनुष्य की त्वचा में इंजेक्ट करता है। जैसे ही लाल शरीर के संपर्क में आती है तो वह प्रतिक्रिया करती है। फिर उस स्थान पर गांठ पड़ जाती है और खुजली होना शुरू हो जाती है। कुछ लोगों को तो मच्छर के काटने पर बहुत कम खुजली होती है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन पर ज्यादा ही असर होता है।

क्या होता है मच्छर के काटने पर

मच्छर जैसे ही आदमी को काटता है तो उसी स्थान पर लाल रंग की गांठ की बन जाती है। लेकिन यह गांठ ज्यादा समय तक नहीं बनती है। धीरे-धीरे सामान्य हो जाती है लेकिन इसमें खुजली लगातार होती रहती है।

बीमारियां फैलाने का काम करते हैं मच्छर

आदमी का खून चूसने के अलावा मच्छर और भी शरीर में कई तरह की बीमारियां फैला देते हैं। उन सभी बीमारियों में से सामान्य एक बीमारी मलेरिया की है। इसके अलावा चिकनगुनिया, डेंगू जैसी बीमारी भी मच्छरों के काटने से ही फैलती है। मच्छर किसी भी संक्रमित इंसान को काटता है तो इसका संक्रमण अन्य दूसरे लोगों पर और जानवरों को काटने पर भी फैल जाता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *