Drunk Husband: नशे में धुत पति ने गर्लफ्रेंड समझकर अपनी पत्नी को भेज दिया मैसेज, उसके बाद महिला ने…

नशा इंसान के सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। नशा करने के इंसान के शरीर के अंग तो खराब होते ही है। इसके साथ ही साथ इंसान कई बार कुछ ऐसा कर देता है जिससे उसके रिश्ते पर भी बात बन आती है। नशा करने के बाद इंसान क्या बोल रहा है, क्या कर रहा है, उसको कोई अंदाजा नहीं होता है। ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ जब उसने नशे में अपनी पत्नी को गर्लफ्रेंड समझकर मैसेज कर दिया। महिला ने इस बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया जो अब काफी वायरल हो रहा है।

स्क्रीनशॉट में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें आप भी देखते होंगे। मगर कभी-कभी कपल के बीच बातचीत का स्क्रीनशॉट भी वायरल होता है। ऐसा बहुत कम होता है मगर जब होता है, उसे लोग बड़े मजे से पढ़ते हैं। ऐसा ही एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल स्क्रीनशॉट में पहला मैसेज पति की तरफ से है जिसमें उसने लिखा है, ‘तुम अब तक की मेरी सबसे खूबसूरत गर्लफ्रेंड हो।’ इसके बाद महिला ने मैसेज करते हुए उसे बताया कि वह उसकी पत्नी है। जिसके बाद पति ने बड़े अच्छे तरीके से मामला संभालते हुए लिखा- ओ माई गॉड ये बहुत अच्छी बात है।

लोगों ने इस तरह दी प्रतिक्रिया

इस पोस्ट को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @InternetH0F नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 15.6 मिलियन लोगों ने देख लिया है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद एक यूजर ने लिखा- वह अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज भेज रहा था और गलत शख्स को भेज दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- अपनी गलती को ठीक करने का तरीका, बहुत अच्छा। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं प्रार्थना करता हूं कि महिला अपने पति से गुस्सा नही हुई हो।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *