Gold Reserves: सचमुच सोने की चिड़िया है यह देश, भारत से दस गुना बड़ा है गोल्ड रिजर्व

सोने की कीमत रेकॉर्ड हाई पर पहुंच गई है। हेज के रूप में सोने को सबसे सुरक्षित माना जाता है। यही वजह है कि दुनियाभर के देशों ने अपने यहां सोने अंबार लगा रखा है। क्या आप जानते हैं कि दुनिया के किस देश भंडार में सबसे ज्यादा सोना भरा है? इसका जवाब है अमेरिका। दुनिया के सबसे ताकतवर देश और सबसे बड़ी इकॉनमी अमेरिका के सरकारी खजाने में 8,133 टन सोना जमा है। इस मामले में दुनिया का कोई भी देश अमेरिका के आसपास नहीं है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यूरोपीय देश जर्मनी है जिसके केंद्रीय बैंक के खजाने में 3,353 टन सोना भरा है। भारत गोल्ड रिजर्व के मामले में टॉप 10 देशों में शामिल है। भारत के मुकाबले अमेरिका को गोल्ड रिजर्व दस गुना बड़ा है।

सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व वाले देशों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर इटली का नाम है। इस यूरोपीय देश के पास 2,452 टन गोल्ड रिजर्व है। फ्रांस के पास 2,437 टन गोल्ड है और वह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। अगला नंबर रूस का है। रूस के पास 2,333 टन सोना पड़ा है। यूक्रेन पर हमले से पहले रूस ने दूसरे देशों के पास पड़े अपने सोने के भंडार को स्वदेश मंगाया था। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी वाला देश चीन इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। उसके पास 2,192 टन सोने का भंडार है। चीन ने हाल में तेजी से अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ाया है। यूरोप के छोटे से देश स्विट्जरलैंड के पास 1,040 टन सोना है। इस लिस्ट में अगला नाम जापान का है जिसके पास 847 टन गोल्ड रिजर्व है।

भारत के पास कितना सोना

सोने के प्रति भारतीयों का प्रेम जगजाहिर है। दुनिया में सोने की सबसे ज्यादा खपत चीन में होती है और उसके बाद भारत का नंबर है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक भारत में आम लोगों के पास करीब 25,000 टन सोना है जो दुनिया में सबसे अधिक है। दुनिया का करीब नौ से दस परसेंट गोल्ड भारतीयों के पास है। लेकिन सरकारी खजाने में गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत नौवें नंबर पर है। भारत के पास 801 टन गोल्ड रिजर्व है। गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत के बाद नीदरलैंड (612 टन), तुर्की (440 टन), ताइवान (424 टन), पुर्तगाल (383 टन), उजबेकिस्तान (377 टन), सऊदी अरब (323 टन) और कजाकस्तान (314 टन) का नंबर है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *