क्या आपने कभी कपूर का फेस पैक अपने चेहरे पर लगाया है? चेहरे के दाग धब्बे दूर करने का है अचूक उपाय..

आपने फेस पैक के बारे मे तो काफी सुना होगा लेकिन कपूर के फेस पैक को लगाने से तुरंत चेहरे में इंस्टेंट ग्लो आता है। इसके अलावा चेहरे के दाग धब्बे एक पल मे ही गायब हो जाते हैं। आज के समय में चेहरे पर दाग धब्बे होना बहुत सामान्य हो गया है। इस बात को आप बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं कर सकते। आपके चेहरे पर दाग धब्बे या किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। ये सभी चीजें हमारे चेहरे की सुंदरता को दाग लगा देती हैं। या ऐसा कह सकते हैं कि चेहरे की खूबसूरती को पूरी तरह से बिगाड़ देती है।

यह कील-मुंहासे वास्तव में बहुत खराब लगते हैं। इनसे छुटकारा पाने का इलाज भी बहुत मुश्किल से मिलता है। आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जिसकी सहायता से आप अपने चेहरे के दाग धब्बे और मुंहासे को मिनटों में ही गायब कर सकते हैं। इसके बाद आप किसी भी तरह के मेकअप का उपयोग कर सकते हैं। चलिए, इसके बारे में जानते हैं।

पूजा वाला कपूर का फेस पैक

आपको यह बता देना चाहते हैं कि पूजा के कपूर का फेस पैक आप अपने चेहरे पर लगाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। शायद आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा कि पूजा के कपूर को चेहरे पर कैसे इस्तेमाल करना है, लेकिन हम आपको बता दें कि पूजा के कपूर का प्रयोग करके आप चेहरे के दाग, धब्बे और कील-मुंहासे को दूर कर सकते हैं। यह एक सबसे प्रभावी घरेलू नुस्खा है जो इन सभी समस्याओं का रामबाण इलाज साबित होता है। शायद आपको इस बात पर पूरा विश्वास नहीं होगा, लेकिन हम आपको बता देना चाहेंगे कि यह घरेलू नुस्खा वास्तव में बहुत ही लाभकारी होता है।

कपूर से होने वाले फायदे

कपूर के कई तरह के फायदे होते हैं। कपूर में एंटीसेप्टिक, एंटी फंगल, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। ये सभी गुण आपके चेहरे की सुंदरता को बढ़ाते हैं और उसे निखारते हैं। इसका अर्थ यह है कि चेहरे पर मौजूद सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कपूर बहुत फायदेमंद है।

कपूर फेस पैक लगाने का तरीका

अगर आप अपने चेहरे की गंदगी, कील-मुंहासों, और आधी समस्या से परेशान हो रहे हैं, तो आप अपने चेहरे पर कपूर का फेस पैक लगा सकते हैं। आपको कपूर को बारीक पीसकर नारियल के तेल में मिलाकर पेस्ट तैयार करना होगा। इसके बाद, आपको दोनों हाथों से हल्की मसाज करके चेहरे पर लगानी होगी। इसे लगभग 10 से 15 मिनट तक करने के बाद, आप अपना चेहरा धो सकते हैं।

जलन से राहत दिलाए कपूर

कपूर के अर्क में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। यह त्वचा के भीतर मौजूद एलर्जी को दूर करने में मदद करता है। साथ ही, कपूर का फेस पैक चेहरे पर लगाने से आपको शीतलता मिलेगी और आपको चेहरे की सूजन से भी राहत मिलेगी।

ग्लोइंग और चमकदार स्किन पाने का उपाय

यदि आप चमकदार और ब्लोइंग स्क्रीन प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको मुल्तानी मिट्टी में कपूर का पाउडर पीसकर मिलाना होगा। इसमें आप थोड़ा सा गुलाब जल भी जोड़ सकते हैं। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाने के बाद, 15 से 20 मिनट के बाद शीतल पानी से चेहरा धो लें। इस उपाय को आवश्यकतानुसार करने से आपकी त्वचा चमकदार और ब्लोइंग होगी।

ब्लैकहेड की समस्या से छुटकारा

यदि आप अपने चेहरे की ब्लैकहेड समस्या से परेशान हैं, तो कपूर भी बहुत फायदेमंद होता है। आपको बेसन, कपूर और गुलाब जल को मिलाकर फेस पैक तैयार करना होगा। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद इसे धो लें। इस तरीके से आप ब्लैकहेड समस्या से निजात पा सकते हैं।

सोने से पहले लगाएं ये

रात को सोने से पहले आपको चेहरे पर कपूर और बादाम के तेल का पेस्ट बनाना होगा। इसके लिए, आपको बादाम के तेल में थोड़ा कपूर मिलाना होगा। बादाम के तेल में विटामिन ई की अच्छी मात्रा होती है, जो हमारी त्वचा को स्वस्थ बनाने के साथ-साथ चमकदार भी बनाती है।

सेंसिटिव स्किन वालों को एक बात जरूर ध्यान में रखनी चाहिए, जब भी आप कपूर का उपयोग करें तो आपको थोड़ा सा कपूर लेकर इसका परीक्षण करना चाहिए। उसके बाद ही आप अपने चेहरे पर इसे फेस पैक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *