आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको खाने में इन चीजों को शामिल करना होगा..!शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

सुबह के समय में नाश्ता करना बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि घर से जब निकलते हैं तो पूरे दिन काम करना पड़ता है इसलिए शरीर को एक्टिव बनाने के लिए ब्रेकफास्ट करना बहुत जरूरी है। यहां डायबिटीज मरीज की अगर बात आए तो उनको तो भूखे पेट कभी भी नहीं रहना चाहिए। लेकिन उन मरीजों के लिए यह निश्चित करना बहुत मुश्किल होता है कि आखिर उन को नाश्ते में क्या खाया जाए? क्योंकि कुछ भी गलत चीज़ें खाने से उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। जिससे उनको परेशानी हो सकती है। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में करने के लिए उन सभी तरह के खाने के आइटम के बारे में जानकारी होनी चाहिए। जिससे आपका शुगर लेवल में रहे। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी चीजें ऐसी हैं, जिन्हें खाने से आप अपनी डायबिटीज़ कोंट्रोल कर सकते हैं।

सुबह के नाश्ते में करें इन चीजों को शामिल

बेसन या मूंग दाल का चीला

बेसन या मूंग दाल का चीला एक हाई प्रोटीन वाला नाश्ता होता है। जिसे आप अपने सुबह के ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। प्रोटीन डाइजेस्टिव सिस्टम को पचाने में बहुत ज्यादा समय लेता है। इसीलिए इससे आप अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं।

सब्जी वाला रेड पोहा

डायबिटीज़ वाले मरीज के लिए सब्जियों का ब्रेड पोहा बनाया जा सकता है। यह पेट के लिए बहुत हल्का भी होता है। रेड पोहा में हमें फाइबर की मात्रा मिलती है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखेगी। इससे आपको भूख कब लगेगी, यह आपके लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है।

मेथी का पराठा

मेथी का पराठा भी डायबिटीज़ कोंट्रोल करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें भी फाइबर की मात्रा पाई जाती है। पराठे बनाते समय आप वेजिटेबल ऑयल का उपयोग करें, जो कि बहुत लाभदायक होता है।

स्मूदी

यह स्मूदी एक ऐसा नाश्ता है जिससे आपका पेट भरा रहेगा। आप इस स्मूदी को अपने पसंदीदा फल जैसे केला और स्ट्रॉबेरी के साथ बना सकते हैं। इसके अलावा, आप दही और को भी पेट में ड्राई फल के साथ मिलाकर एक हेल्दी स्मूदी तैयार कर सकते हैं। अगर आप चाहें, तो आप इसमें दालचीनी और अदरक भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *