महंगे गिफ्ट के चक्कर में 700 भारतीय महिलाएं पड़ी नाइजीरियन युवकों के प्यार में, लुटाए लाखों रुपए….

नोएडा पुलिस ने एक विदेशी नागरिकों के गैंग का भंडाफोड़ करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से कुल आठ नागरिकों का यह एक संगठित गैंग है। यह सभी आरोपी भारतीय लड़कियों को फंसाने का काम करते थे। सभी लोग इंस्टाग्राम एप के द्वारा महिलाओं से बातचीत मेल बढ़ाते थे और उनके पर्सनल नंबर और एड्रेस से बात किया करते थे। एड्रेस लेने के बाद वह उनके पते पर महंगी महंगी गोल्ड की ज्वेलरी, महंगी घड़ी,फोन आदि सामान भेजने का नाटक भी करते थे। और उनसे कस्टम ड्यूटी टैक्स के रूप में पैसे लेते थे।

यह पूरा मामला नोएडा थाना सेक्टर 20 का है वहां की पुलिस को शिकायत मिली थी। उसमें पीड़ित महिला ने बताया कि चैटिंग एप के द्वारा उसके दोस्त ने कस्टम चार्ज के नाम पर उससे लाखों रुपए की ठगी कर ली है।

पुलिस ने जब मामले की बारीकी से जांच की तो उसमें 6 नाइजीरियन युवकों को और एक नाइजीरिया की महिला और एक भारतीय महिला को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से तीन लैपटॉप, 31 मोबाइल,₹31000 कैश, पांच पासपोर्ट, एक आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक की पासबुक मिली है।

 पुलिस ने बताया कि डेटिंग ऐप से यह सभी भारतीय महिलाओं से दोस्ती करने का पूरा नाटक करते थे और खुद को नेवी अफसर बताकर उन लोगों का विश्वास जीतने लग गये। गूगल से नेवी अफसर की फोटोस निकालकर अपनी प्रोफाइल पर लगा लेते थे।

इसमें बताया क्या से महिलाओं को कॉल करके लेंगे गिफ्ट और विदेशी मुद्रा भी भेजते थे। जैसे वह गिफ्ट उनके पास में भेज दें तो उनको बोलते कि आपको कस्टम टैक्स जमा करवाना पड़ेगा। ऐसे में भारतीय महिला कस्टम ऑफिसर महिला से बात करते थे और पैसे की मांग करते थे।

 इस तरह से वह महंगे गिफ्ट की आड़ में भारतीय महिलाओं से लाखों रुपए की ठगी करने लग गये थे। इस तरह की वारदात को इन लोगों ने अंजाम दिया पुलिस एडिशनल ने बताया कि इनके द्वारा कितने लोगों को अब तक ठगा गया है इसकी पूरी जानकारी पुलिस कर रही है..

इस तरह से फंसाया जाल में महिलाओं को

आरोपियों का एक संगठित गैंग था। मुख्य रूप से यह सभी लोग नाइजीरिया के रहने वाले है। यह सभी लोग 2021 में पढ़ाई और बीमारी के इलाज के लिए भारत आए थे इनके वीजा की समय सीमा 6 महीने की थी जो कि खत्म हो गई थी इसके बाद यह नहीं भारत में रहकर अपराध करने लग गए। वीजा की डेट खत्म होने के बाद भी नहीं जिया नहीं गये।

इसके बाद इन सभी आरोपियों ने अपनी फर्जी आईडी से इंस्टाग्राम अकाउंट को चलाना शुरु कर दिया यहां पर लड़कियों को फंसाने का काम करने लगे। इन लोगों ने लड़कियों पर इतना विश्वास जमा लिया और उनके पर्सनल नंबर लेकर इनसे बातचीत करना शुरू कर दिया उसके बाद में इनको महंगे गिफ्ट जैसे गोल्ड ज्वेलरी आदि देना शुरू कर दिया। इस तरह का नाटक करके यह महिलाओं के साथ कस्टम ड्यूटी/ टैक्स आदि के बहाने पैसे लेने का काम करने लग गए।

यह सभी आरोपी भोली भाली महिलाओं को चैटिंग करके फँसा लेते थे। अपने फेक फोटो भेजकर देवी के अफसरों के फेक फोटो के साथ महिलाओं के पास भेजते थे। ताकि उनको इंप्रेस कर सके। इस तरह से पूरा विश्वास जमाने के बाद में यह महिलाओं के घर का पता ले लेते थे और वहां पर गिफ्ट भेजने का पूरा ड्रामा भी करने लगे।

फिर इनके ही ग्रुप की दूसरी महिला अधिकारी कस्टम अधिकारी बनकर इन महिलाओं को परेशान करने का काम करती है। वह इनसे विदेशी करेंसी विदेशी जेवरात होने के लिए कस्टम टैक्स के डिमांड करने लगी। और आरोपी सिक्किम महिला को कस्टम विभाग की महिला अफसर बनाकर भेज देते। ऐसा इसलिए करते थे क्योंकि वह हिंदी बोलना अच्छे से जानती थी। यह काम वह पिछले 1 साल से कर रहे थे इस पूरे वारदात में लगभग 700 भारतीय महिलाओं को टारगेट बनाकर उनके साथ में ठगी की।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *