हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसके जीवन में पैसों की कभी भी कमी ना हो। लोग अपनी जिंदगी में पैसा कमाने के लिए दिन-रात कठिन मेहनत भी करते हैं परंतु अक्सर देखा जाता है कि लाख कोशिशों के बावजूद भी व्यक्ति को अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाती हैं।
ऐसी स्थिति में लोग निराश हो जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा हो, तो उस व्यक्ति के जीवन से धन से जुड़ी हुई सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। वास्तु शास्त्र में धन से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपना कर आप अपनी किस्मत बदल सकते हैं।
किचन हर घर का अहम हिस्सा होता हैं। इसके लिए भी कई वास्तु टिप्स बताये गए हैं जिनकी जानकारी होना सभी के लिए बहुत जरूरी हैं। किचन में रखे बर्तनों का भी अपने रोजमर्रा के जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता हैं।
वास्तु शास्त्र में ऐसा ही एक उपाय बताया गया है तवे को लेकर। जी हाँ, तवा जो हर घर में पाया जाता हैं। हर घर में तवे पर गरमा गरम रोटियां बनाई जाती हैं। किचन में सही तरीके से रखा हुआ तवा भी आपके जीवन मे सकारात्मक ऊर्जा भर सकता हैं।
रोटी बनाने से पहले करें ये काम
- सबसे पहले तो तवे को दूसरों की नजरों से दूर रखें। रसोई में तवा ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां पर बाहर से आने वालों की नजर उस पर न पड़े।
- सुबह तवे पर बनी पहली रोटी हमेशा गाय को देनी चाहिए और अंत की एक रोटी कुत्ते को देनी चाहिए।
- तवे पर नमक छिड़के। जब आप तवे पर सबसे पहली रोटी डाले तो उससे पहले तवे पर नमक छिड़के। इससे आपके घर धन हमेशा बना रहेगा।
- कभी भी तवे को उल्टा न रखें। वास्तु के मुताबिक ऐसा करने से घर मे होने वाली अचानक घटनाओं में वृद्धि होने लगती हैं।
- गरम तवे पर न डालें पानी की छीटे। ऐसा माना जाता हैं कि गरम तवे पर पानी डालने से जो छन्न की आवाज़ होती हैं वो आपके जीवन मे परेशानियों की गूंज बनकर आ सकती हैं।
- तवे को निम्बू और नमक से करे साफ। ठंडा होने के बाद तवे को नमक और नींबू की मदद से साफ करके चमकाए। ऐसा कहा जाता हैं कि चमकते हुए तवे की तरह आपकी किस्मत भी जगमगा उठेगी।
- तवे को धोकर रखे। कई लोगों की आदत होती हैं कि वे रात को रोटी बनाने के बाद तवे को धोते नही हैं, ऐसे ही छोड़ देते हैं। ऐसा करना अन्न का अपमान करने के समान होता हैं। इसलिए इस्तेमाल करने के बाद तवे को धोकर रखना चाहिए।