घर में स्वस्तिक बनाना कौन सी दिशा में माना जाता है शुभ

हिंदू धर्म में स्वस्तिक का बड़ा महत्व है और इनको घर में बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है।मान्यता के अनुसार अगर घर के मुख्य द्वार पर हम इन स्वस्तिक के चिन्ह को बनाते हैं तो इससे माना जाता है कि घर के अंदर सुख समृद्धि धनसंपदा बनी रहती है। इसीलिए स्वस्तिक को घर के मुख्य द्वार पर बनाना बहुत शुभ माना जाता है।

 स्वस्तिक शब्द दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है इसमें ‘सु’ का अर्थ शुभ और आस्तिक का अर्थ “होना होता है” अर्थात किसी भी शुभ काम का होना इसका सही अर्थ है। और इसका मौलिक अर्थ शुभ हो कल्याण हो माना जाता है।

 हर मंगल कार्य के लिए हिंदू धर्म में स्वस्तिक का बड़ा महत्व है। भगवान श्री गणेश का प्रतीक चिन्ह भी स्वस्तिक को मानते हैं। भारत में बहुत सी जगह तो ऐसी भी हैं जहां पर स्वस्तिक को सातिया भी कहा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार भी घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना बहुत शुभ माना जाता है।

घर में स्वस्तिका बनाना शुभ वास्तु शास्त्र का मानना है कि अगर हल्दी और सिंदूर से स्वस्तिक बनाया जाए तो वह बहुत शुभ होता है। स्वस्तिक को बनाते समय दिशा का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। स्वस्तिक मुख्य रूप से घर के उत्तर पूर्व दिशा में अगर बनाया जाए तो वह शुभ फल देता है।

गणपति का प्रतीक है स्वस्तिक

स्वस्तिक को हिंदू धर्म में भगवान श्री गणेश का प्रतीक भी माना जाता है। इसीलिए हर शुभ कार्य के लिए स्वस्तिक का सबसे पहले बनाना जरूरी होता है। कहते हैं अगर स्वस्तिक का प्रयोग किसी भी शुभ कार्य के लिए आप नहीं करते हैं तो इससे बहुत कुछ असंभव होने की संभावना बनी रहती है। स्वस्तिक सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक होता है।

कहां पर बनाया जाता है स्वस्तिक

बहुत से लोग अपने घर के दीवारों पर स्वस्तिक बना देते हैं घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का बनाना शुभ होता है लेकिन घर के अंदर किसी भी दीवार पर अगर आप स्वस्तिक बनाते हैं तो वह सही होता है या नहीं हम आपको यहां बताएंगे कि घर के कौन से दिशा में आप स्वस्तिक लगा सकते हैं।

घर के मुख्य द्वार – घर के मुख्य द्वार पर तो स्वस्तिका बनाना बहुत ही शुभ फलदायक होता है। हिंदू धर्म में आप किसी भी घर में इस बात का प्रमाण देख सकते हो। क्योंकि घर के मुख्य द्वार पर सभी के घरों में स्वस्तिक बना होता है।

घर की देहरी – घर के मुख्य द्वार की देहरी पर अगर आप प्रतिदिन आटे से स्वस्तिक बनाते हैं। तो कहते हैं कि इससे लक्ष्मी जी बहुत प्रसन्न होती है। घर में लक्ष्मी जी की सदैव कृपा बनी रहती है।

घर का आंगन – घर के आंगन में स्वस्तिक का चिन्नू बनाने से आपके घर के पूर्वज पित्र बहुत प्रसन्न होते हैं। और उनकी सदैव कृपा आप पर बनी रहेगी।

तिजोरी – ऐसा माना जाता है कि घर की तिजोरी में अगर आप स्वस्तिक बनाते हैं तो मां लक्ष्मी की कृपा सदैव आप पर बनी रहेगी और धन समृद्धि भी दिन-प्रतिदिन बढ़ेगी।

घर की पूजा का स्थान – घर में पूजा वाले स्थान पर आप स्वस्तिक जरूर बनाएं। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं। साथ में लक्ष्मी जी की सदैव कृपा बनी रहती है। और घर में सुख समृद्धि व धनधान्य की प्राप्ति होती है। वैभव धन वृद्धि के योग हमेशा बने रहेंगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *