इस धरती को खूबसूरत बनाने के लिये ईश्वर ने कई अद्भुत जगहों का निर्माण किया है। इन्हीं में शुमार हैं, गहरे नीले समुद्रों के बीचों बीच बसे द्वीप यानी कि आईलैंड्स। हर इंसान एक ना एक बार तो इन द्विपों पर जाने की तमन्ना रखता ही है, तो वहीं कुछ शौकीन लोग को इन जगहों को खरीद कक अपना बनाने की चाह भी रखते हैं।
जी हां, आप में से कई लोगों को पता नहीं होगा, लेकिन आप एक आईलैंड को खरीद भी सकते हैं। कई बार खबरों में किसी के द्वारा आईलैंड खरीदने की खबरें सामने आती है। आज के इस लेख में हम बात करने वाले हैं इसी मुद्दे पर। एक आईलैंड, जहां आपका अपना घर, सुरम्य प्रकृति, सुनहरा सूर्यास्त और मनोरम दृश्य देखने को मिलेंगे।
दक्षिण और मध्य अमेरिका क्षेत्र में ऐसे कई सुंदर आईलैंड्स मौजूद हैं, जिनकी कीमतें भी काफी संयोजित होंगी। यहां उपलब्ध ट्रॉपिकल आईलैंड्स की कीमत 1,000,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक है। अधिकांश देश अनिवासी खरीदारों के लिए सीमित अवसर प्रदान करते हैं।
अफ्रीका के युगांडा, नामीबिया, जाम्बिया और सेशेल्स में भी बिक्री के लिए द्वीप मिलेंगे, जबकि यूरोप में मौजूद आईलैंड्स पर आपको जलवायु, वनस्पति और संस्कृति के मामले में विविधताएं मिलेंगी। फ्रांस, इटली और स्पेन में भी मनमोहक आईलैंड्स हैं।
एशिया में तो दवीपों का समूह काफी विशाल और सुंदर है। हालांकि, एशियाई देश बहुत कम ही विदेशियों को फ्रीहोल्ड आधार पर एक द्वीप खरीदने की अनुमति देते हैं। यहां आप लीजहोल्ड पर विचार कर सकते हैं। अमेरिका और कनाडा क्षेत्रों के पास सबसे विकसित द्वीप मिल जायेंगे।
आईलैंड खरीदने से पहले इन चीजों का रखें ध्यान
हर आईलैंड अपने आप में सुंदर है, लेकिन फिर भङी एक आईलैंड खरीदने से पहले हमें कुछ जरूरतों को ध्यान में रखना आवश्यक है। जैसे कि…
- आईलैंड की लोकेशन
- जलवायु
- आईलैंड पर ट्रैवलिंग के लिये पर्सनल वेहिकल
- चिकित्सा सुविधाएं
- उपयोगिताओं की उपलब्धता या आवश्यक संचार (बिजली, पानी) के साथ द्वीप प्रदान करने की क्षमता
- इमारतों की उपलब्धता
- क्षेत्र के निर्माण या ज़ोनिंग की अनुमति
- कानूनी मुद्दे
- स्वामित्व का प्रकार और कीमत।
- कीमत