Old Note : 1 रुपये के इस नोट को बेचकर हो जाएंगे मालामाल, बस होनी चाहिए ये खासियत

30 साल पहले भारतीय सरकार ने अपने करंसी नोट एक रुपया को बंद कर दिया था। एक जनवरी 2015 से इसकी छपाई दोबारा शुरू हुई। नए अवतार में यह नोट बाजार में आ गया।

लेकिन, पुराने नोट अभी खत्म नहीं हुए हैं। एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक रुपए के नोट बिक रहे हैं। जिस साल का आपको नोट चाहिए वो आप कुछ रुपए देकर खरीद सकते हैं।

लेकिन, इनमें एक नोट ऐसा भी है जो आजादी से पहले का है और उसकी बोली 7 लाख रुपए तक लग चुकी है। अगर आपके पास भी ऐसे नोट हैं तो सिर्फ 1 नोट आपको भी लखपति बना सकता है।

क्या है इस नोट की खासियत?

7 लाख रुपए में बिकने वाले एक रुपए के नोट की खासियत ये है कि आजादी से पहले का ये एकमात्र नोट है, जिस पर उस समय के गवर्नर जे डब्ल्यू केली के साइन हैं। 80 साल पुराना इस नोट को ब्रिटिश इंडिया की ओर से 1935 में जारी किया गया था।

ऐसा नहीं कि ईबे में हर नोट इतने महंगे ही हैं, कुछ नोट ऐसे भी हैं जो कम कीमत में भी मिल रहे हैं। 1966 का एक रुपए का एक नोट 45 रुपए में भी उपलब्ध है। इसी तरह 1957 का एक नोट 57 रुपए में मिल रहा है।

नोटों के बंडल भी हैं उपलब्ध

ऐसा नहीं कि ईबे के इस पेज पर सिर्फ एक रुपए के एक-एक नोट हैं। बल्कि कुछ नोटों के बंडल भी यहां उपलब्ध हैं। साल 1949, 1957 और 1964 के 59 नोटों का बंडल के दाम 34,999 रुपए है।

वहीं, 1957 का एक रुपए का एक बंडल 15 हजार रुपए में भी उपलब्ध है। साल 1968 का एक रुपए का एक बंडल 5,500 रुपए का है, खास बात यह है कि इसमें एक नोट 786 नंबर का भी है।

ज्यादातर नोटों के ऑर्डर की शिपिंग फ्री है, जबकि कुछ में 90 रुपए तक के शिपिंग चार्जेज लग रहा है। भुगतान ऑनलाइन ही करना होगा, कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन नहीं है।

9999 रुपए में एक नोट

इंडिया रिपब्लिक का एक रुपए का एक नोट 9999 रुपए में बिक रहा है। इसकी खासियत ये है इस नोट पर वित्त सचिव केआर मेमन के हस्ताक्षर मौजूद हैं। ये नोट अपने आप में उस वक्त का इकलौता नोट है। ये नोट ठीक उस वक्त जारी किया गया था जब 1949 में भारत के संविधान को मंजूरी दी गई थी।

2200 रुपए में 786 का एक नोट

ईबे पर बिकने वाले नोटों में एक नोट 786 का भी है। इस नोट को कुछ लोग शगुन का नोट मानते हैं और इकट्ठा करते हैं। यही नहीं कुछ लोगों का मानना है कि इस नोट को अपने पास रखने से पैसों का संकट नहीं आता।

ऐसे लोगों के ये एक मात्र नोट साइट पर उपलब्ध है। इसकी कीमत 2200 रुपए रखी गई है। इसको मंगाने के लिए आपको शिपिंग चार्ज के रूप में 75 रुपए अतिरिक्त देने होंगे।

6000 रुपए का नोट

1949 में छपे इस अकेले नोट की कीमत 6000 रुपए है। ईबे पर बिकने वाले इस नोट को कुछ ही समय के लिए रखा गया। इस नोट पर वित्त सचिव के आर मेनन के साइन हैं।

2500 में मिलेगा 1967 का नोट

1967 का नोट में छपा ये नोट 2500 रुपए में बिका। 2500 रुपए में बंडल इस नोट की खासियत ये है कि इस पर एस जगननाथन के साइन हैं। इसकी कीमत के साथ आपको डिलिवरी के लिए भी 50 रुपए चुकाने होंगे।

1300 रुपए में सीरीज नोट का बंडल

ईबे पर बिकने वाले एक रुपए के नोट सीरीज में भी मौजूद हैं। सीरीज वाले नोट के बंडल की कीमत 1300 रुपए रखी गई है। इस बंडल के सभी नोट पर एस वेंकेटरमन के साइन हैं। इसे मंगाने के लिए आपको 90 रुपए शिपिंग चार्ज के रूप में देना होगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *