सचिन तेंदुलकर डाइट भूल कर दीवाने हो जाते हैं इस चीज के आगे, जाने क्या है पसंद.

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जैसा क्रिकेट की दुनिया में कोई नहीं है। जब भी वह क्रिकेट के मैदान में उतरते हैं तो उनकी मजबूती और उनकी कामयाबी के आगे कोई नहीं टिक सकता है। बड़े से बड़े गेंदबाज भी उनके सामने घुटने टेक देते हैं। इस वजह से ही आज उनको क्रिकेट की दुनिया का गॉड ऑफ क्रिकेटर कहा जाता है। और लोग भी उनको इसी नाम से पुकारते हैं।

 हमेशा मैदान और मैदान के बाहर हर चीज का मुकाबला भले ही वह डेट करते हो लेकिन एक चीज ऐसी है। जिसके सामने आज भी वह अपने घुटने टेक देते हैं। उस चीज को अपने सामने देखते ही वह बिल्कुल कमजोर पड़ जाते हैं।‌या यूं कहें कि वह एकदम से क्लीन बोल्ड हो जाते हैं। वह उनका खाने का सबसे पसंदीदा फुड मुंबई का प्रसिद्ध बड़ा पाव है।

मुंबई के वड़ा पाव के आगे हो जाते हैं क्लीन बोल्ड

सचिन तेंदुलकर ने अभी हाल ही में अपना 50 वा जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर अगर आप उनके बड़े पाव की दीवानगी को देखेंगे तो आप खुद देखते रह जाएंगे। मुंबई का मशहूर बड़ा पाव सचिन तेंदुलकर की बहुत बड़ी कमजोरी है। यह बात खुद सचिन ने अपने एक दोस्त से एक इंटरव्यू के दौरान कही थी।

 अंग्रेजी पेपर टाइम ऑफ इंडिया 7 अगस्त 2011 में एक रिपोर्ट में टीवी चैनल के इंटरव्यू के दौरान सचिन तेंदुलकर ने खुद इस बात को कबूल किया था। वडापाव उनकी सबसे पसंदीदा चीज है। इस बात को आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी देख सकते हैं। बड़ा पाव के प्रति उनकी दीवानगी को अक्सर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हैं।

मुंबई में इस स्थान का वडापाव है सचिन को पसंद

एक रिपोर्ट के अनुसार जब सचिन ने अपना 28 वां शतक बनाया था तब उनके लिए एक पार्टी प्लान की गई थी उस पार्टी में उनके दोस्त विनोद कामली बड़ा पाव लेकर आए थे बड़ा पाव मुंबई के उनकी पसंद की जगह का था इस बात की जानकारी खुद सचिन ने दी थी सचिन ने बताया कि उनको और उनके बेटे अर्जुन को शिवाजी पार्क जिमखाना में बनने वाला बड़ा पाव बहुत पसंद है सचिन ने कहा कि उस जगह का वडापाव वह स्वाद से ही पहचान जाते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *