सलमान खान ने अपनी भांजी संग कट किया केक, बर्थडे बॉय पर प्यार लुटाते दिखे बॉबी देओल

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज सलमान खान अपना जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। आज सलमान खान 58 साल के हो चुके हैं। इस खास मौके पर सलमान खान अपने परिवार के साथ जश्न मनाते दिखे। बर्थडे से ठीक पहले सलमान खान को दिल्ली में स्पॉट किया गया था। दिल्ली में काम खत्म होते ही सलमान खान ने बिना देर किए मुंबई की फ्लाइट पकड़ ली। चंद घंटों पहले ही सलमान खान ने परिवार के साथ बर्थडे केक कट किया है। इस दौरान सलमान खान का पूरा खानदान उनके साथ धमाल मचाता नजर आया।

वहीं सलमान खान ने अपनी भांजी आयत के साथ केक शेयर किया। सलमान खान की बर्थडे पार्टी में कई बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे थे। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉबी देओल का आता है। बॉबी देओल ने मौका मिलते ही सलमान खान के बर्थडे बैश की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बॉबी देओल सलमान खान पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

अपनी इस पोस्ट में बॉबी देओल ने सलमान खान को मामू कहकर बुलाया है। एक तस्वीर में बॉबी देओल सलमान खान को किस करते नजर आ रहे हैं। बॉबी देओल की इस तस्वीर को देखकर लोगों ने मजाक बनानी शुरू कर दी है। लोग दावा कर रहे हैं कि बॉबी देओल पर ओरी का असर आने लगा है। वहीं सलमान खान की बर्थडे पार्टी की तस्वीरों और वीडियोज ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है।

लोग लगातार सलमान खान को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं अपने बर्थडे के दिन सलमान खान काफी सादे लुक में नजर आए। सलमान खान ने ब्लैक शर्ट और जींस पहनकर केक कट किया। वहीं सलमान खान के साथ उनकी सौतेली मां हेलन, सलीम खान, लूलिया और परिवार के बाकी सदस्य भी नजर आए। वीडियो में परिवार के लोग सलमान खान के लिए बर्थडे सॉन्ग गाते दिख रहे हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *