देश के जवानों के लिए स्टूडेंट ने बनाया ऐसा रैप कि बादशाह भी हो जाएंगे फैन, पब्लिक बोली- लड़के ने दिल जीत लिया

बादशाह से लेकर रफ्तार या यो यो हनी सिंह के रैप तो आपने कई सुने होंगे। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर सरकारी स्कूल के एक छात्र के रैप ने धमाल मचा रखा है। देश के जवानों के नाम लिखा गया यह गीत काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग परफॉर्म करने वाले लड़के की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

इंस्टाग्राम हैंडल @sanju_sen_official पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़का स्टेज पर परफॉर्म कर रहा है। वहां बैठे लोग चीयर कर रहे हैं। कई छात्र जमीन पर बैठे हैं तो चीफ गेस्ट भी बैठे नजर आ रहे हैं। यह रैप देश के जवानों और स्कूल के नाम बनाया गया है। 30 जनवरी को पोस्ट किए गए इस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

वीडियो में आप सुनेंगे छात्र गा रहा है- भारत मेरा देश मेरे देश को सलाम, जो कभी ना हारे ऐसे मेरे देश के जवान। जो पहले बोलना था मुझको मैं भूल गया क्या, चलो शुरू करें काम लेके राम जी का नाम। इसी तरह बेहद खूबसूरती से वो पूरा रैप गाता है। कई लोगों ने इस वीडियो पर कॉमेंट भी किया है।

बादशाह भी फेल!

एक शख्स ने लिखा है- ये तो बादशाह से भी बढ़िया है। एक दूसरे शख्स ने लिखा है- मौज कर दी यार। एक यूजर ने लिखा है- ये एक दम धमाल है। दूसरे यूजर ने लिखा है- सुपर भाई सुपर। कई लोगों ने इस वीडियो पर जय श्री राम, शानदार जैसे कॉमेंट भी किए हैं। बहरहाल, आपको यह रैप कैसा लगा। अपनी राय जरूर कॉमेंट करें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *