TomTom Traffic Index: नहीं मुंबई नहीं, देश के इस शहर में है सबसे खराब ट्रैफिक, जानिए अन्य शहरों का हाल

एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन की राजधानी लंदन 2023 में गाड़ी चलाने के मामले में दुनिया का सबसे धीमा शहर है। जहां व्यस्त समय में औसत गति 14 किमी प्रति घंटा है। वहीं एक और रिपोर्ट में खुलासा किया गया कि दो भारतीय शहर, बेंगलुरु और पुणे भी सबसे खराब यातायात वाले शहरों की लिस्ट में हैं। टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स ने छह महाद्वीपों के 55 देशों के 387 शहरों का उनके औसत यात्रा समय, ईंधन लागत और CO2 उत्सर्जन के आधार पर मूल्यांकन किया। जो 600 मिलियन से अधिक इन-कार नेविगेशन सिस्टम और स्मार्टफ़ोन के डेटा पर आधारित था।

भारत के सबसे खराब ट्रैफिक वाले शहरों में बेंगलुरु, पुणे

बता दें कि बेंगलुरु (6) और पुणे (7) दो भारतीय शहर थे जिन्हें 2023 में दुनिया के दस सबसे खराब यातायात प्रभावित शहरों में नामित किया गया है। एक टॉमटॉम की रिपोर्ट में कहा गया है कि बेंगलुरु में, 2023 में प्रति 10 किमी की यात्रा का औसत समय 28 मिनट 10 सेकंड था, जबकि पुणे में यह 27 मिनट 50 सेकंड था।

बेंगलुरु को भीड़भाड़ वाले शहर में नामित किया गया

भारत की आईटी राजधानी बेंगलुरु को आयरलैंड की राजधानी डबलिन के बाद 2023 में दूसरा सबसे भीड़भाड़ वाला शहर नामित किया गया है। पिछले साल बेंगलुरु से यात्रा करने के लिए सबसे खराब दिन 27 सितंबर था, जब 10 किमी ड्राइव करने में औसत यात्रा का समय 32 मिनट दर्ज किया गया था।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *