Vaibhavi upadhyaya biography : वैभवी उपाध्याय की जीवनी

मशहूर टीवी अभिनेत्री वैभव उपाध्याय का अभी हाल ही में निधन हो गया है। उनकी उम्र मात्र 32 साल की थी। उन को सबसे ज्यादा “साराभाई वर्सेस साराभाई” टीवी सीरियल से बहुत महत्वपूर्ण भूमिका मिली थी यानी कि उनको एक अलग ही पहचान इस सीरियल से मिली थी। अभी हाल ही में उनका निधन हिमाचल प्रदेश में एक कार एक्सीडेंट की वजह से हुआ था इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मिली थी वैभवी की मौत पर सभी लोग बहुत सदमे में है क्या आप जानना चाहेंगे कि वैभवी कौन थी। वैभवी उपाध्याय का जीवन, कैरियर, एजुकेशन सभी के बारे में यहां हम आपको बताने वाले हैं…

Vaibhavi upadhyaya biography in hindi

नामवैभवी उपाध्याय
जन्म28 जुलाई सन 1990
जन्म स्थानमुंबई महाराष्ट्र
धरमहिंदू
माता पिता का नामचेतना और दिलीप
नागरिकताभारतीय
उम्रमृत्यु के समय 32 साल
होमटाउनमुंबई

वैभवी उपाध्याय जीवनी (Vaibhavi upadhyaya biography)

वैभवी उपाध्याय का जन्म 28 जुलाई 1990 में मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। इनकी फैमिली में इनके माता-पिता के अलावा इनके बहन और भाई भी है। इनके पिता का नाम दिलीप चंद्रकांत उपाध्याय और माता का नाम चेतना उपाध्याय है।‌ इनके भाई और बहन अंकित और चेतना है जो कि एक बिजनेसमैन और एक डांसर के रूप में जाने जाते हैं। वैभवी भारतीय टेलीविजन की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री और मॉडल के रूप में जानी जाती थी।

वैभवी उपाध्याय का कैरियर

वैभवी उपाध्याय एक मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री थी और हमेशा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहा करते थे। उन्होंने अपने समय में एक से बढ़कर एक पॉपुलर सीरियल में काम किया। सबसे ज्यादा उनको पहचान प्रसिद्ध कॉमेडी सीरियल ‘साराभाई वर्सेस साराभाई” से मिली थी। इस शो के बाद में वह इतना प्रसिद्ध हो गई कि लोग उनको बहुत अच्छे से जानने लग गए थे। इसके अलावा उन्होंने कई टेलीविजन सीरियल सीआईडी, क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया, टीवी सीरियल में काम किया। वैभवी ने दीपिका पादुकोण फिल्म छपाक मीनाक्षी की भूमिका निभाई थी।

वैभवी उपाध्याय की मौत

वैभव उपाध्याय की मौत 22 मई 2023 को एक सड़क हादसे के दौरान हो गई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि वैभवी अपने मंगेतर के साथ में हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए गई थी। वहां पर एक घाटी में गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने की वजह से गाड़ी ने अपना कंट्रोल खो दिया। जिसकी वजह से गाड़ी खाई में गिर गई और उनकी वहां कार एक्सीडेंट में ही मौत हो गई थी। उन्होंने 33 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत से पूरी टीवी इंडस्ट्री इसके अलावा उनके सभी फैंस सदमे में है।

वैभवी उपाध्याय के कुछ रोचक तथ्य

वैभवी उपाध्याय को डांस, कूकिंग, पेंटिंग करने का बहुत शौक था

वैभवी का जन्म मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था और उनका बचपन से ही सपना एक अभिनेत्री बनने का था।

वैभवी को हुक्का पीना पसंद था और वह शराब का सेवन भी करती थी।

वैभवी हमेशा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नजर आती

वैभवी अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती थी।

वैभवी उपाध्याय का आखिरी प्रोजेक्ट

वैभव उपाध्याय के आखिरी प्रोजेक्ट की बात करें तो उन्होंने अतुल कुमार दुबे की फिल्म तिमिर में काम किया है। यह उनका या यूं कहें कि उनके जीवनकाल का यह आखिरी प्रोजेक्ट था। जो कि अभी रिलीज भी नहीं हुआ है। उससे पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *