Weather Update : यूपी में होली से पहले मौसम का यू-टर्न, इन जिलों में आज बारिश होने के आसार

यूपी के कई जिलों में होली के ठीक पहले मौसम ने यू-टर्न लिया है। सुबह से ही हवा में ठंडक महसूस की जा रही है। बादलों की आवाजाही जारी है। हालांकि मौसम विज्ञानियों का कहना है.

कि रविवार यानी 24 मार्च को मौसम शुष्‍क बना रह सकता है। दोपहर में धूप रह सकती है। रात में हल्‍की-फुल्‍की ठंड पड़ सकती है। सोमवार को यूपी के पश्चिमी से पूर्वी हिस्‍से तक मौसम शुष्‍क बना रह सकता है ।

होली के दिन नोएडा और गाजियाबाद सहित एनसीआर में बादलों का असर दिख सकता है। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। होली के बाद लगातार गर्मी में वृद्ध‍ि दर्ज की जा सकती है।

लोगों को गर्मी के साथ उमस का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्ध‍ि होगी। हवा के असर के चलते रात के तापमान में कमी देखी जा सकती है।

यूपी के प्रमुख जिलों का तापमान 

शनिवार को यूपी के प्रमुख जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। लखनऊ में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

गोरखपुर का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस, न्‍यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

बरेली का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कानपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेलिसयस और न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री सेलिसयस रहा। मेरठ में 32.1 डिग्री सेलिसयस अधिकतम तापमान ओर 16 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। मुरादाबाद का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *