क्या आप पथरी से परेशान है…! तो जानिए इसके लक्षण और कुछ घरेलू उपाय?

पथरी एक आम समस्या हो गई है। यह समस्या आजकल हर उम्र के लोगों में आप देख सकते हैं, और अधिकांश पथरी की समस्या किडनी में होती है। यूरिन में मौजूद रासायनिक पदार्थ, यूरिक एसिड, फास्फोरस, कैल्शियम, ऑक्साइड एसिड इत्यादि, मिलकर शरीर के अंदर पथरी का निर्माण करते हैं।

आजकल यह समस्या हर पांचवें व्यक्ति को मिलती है, अर्थात् पथरी आमतौर पर हर पांचवें व्यक्ति को होती है। किडनी स्टोन की समस्या किडनी में ही होती है और कुछ मामलों में यह पथरी मूत्रमार्ग या गालब्लैडर में भी हो सकती है। पथरी की इस समस्या के लक्षणों को पहचानने के लिए और कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में जानने के लिए आइए चलिए।

शरीर में पथरी होने के कारण

यदि आप शरीर में पथरी होने के लक्षणों को पहचान नहीं पा रहे हैं, तो निम्नलिखित लक्षण आपको महसूस हो सकते हैं:

  • मूत्र में केमिकलों की अधिकता
  • शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन
  • अधिक विटामिन डी स्तर
  • सही डाइट प्लान का अनुसरण न करना
  • जंक फूड का अधिक सेवन करना

ये सभी समस्याएं शरीर में पथरी की समस्या को उत्पन्न कर सकती हैं और इन लक्षणों की कमी को आप खुद ही महसूस कर सकते हैं।

पथरी के लक्षण

पथरी की पहचान आपको नजर नहीं आ रही है और आप समझ नहीं पा रहे कि यह कैसे और क्यों होती है, तो मैं आपको बताता हूँ कि यदि आपके शरीर में पथरी है, तो निम्नलिखित लक्षण हो सकते हैं:

  • बार-बार यूरिन की परेशानी
  • यूरिन में अत्यधिक दर्द
  • जी मिचलाना
  • उल्टी आना
  • बुखार
  • पेट दर्द

ये सभी इस समस्या के मुख्य लक्षण हैं, जिनसे आप पथरी की समस्या को पहचान सकते हैं। शरीर में पथरी जितनी बड़ी होती है, उतना ही दर्द तेजी से होता है। अगर आप इन लक्षणों को शुरुआत में ही पहचान लेते हैं, तो पथरी का आकार बढ़ने से बचा जा सकता है और आप सही समय पर इलाज कर सकते हैं। आज के समय में पथरी का इलाज संभव है। मेडिकल साइंस में इतनी प्रगति हुई है कि आज हर बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज संभव है।

पथरी के घरेलू इलाज 

नींबू के रस के साथ ऑलिव ऑयल

यदि आप पथरी की समस्या से परेशान हैं, तो आप नींबू के रस के साथ ऑलिव ऑयल मिलाकर प्रतिदिन पी सकते हैं। यह कॉम्बिनेशन पथरी को निकालने में मदद करेगा। नींबू के अंदर साइट्रिक एसिड होता है, जो कैल्शियम से बनने वाली पथरी को अंदर ही नष्ट कर देता है और उसकी ग्रोथ को भी रोकता है। आपको सप्ताह में 3 बार ऑलिव ऑयल और नींबू के रस का सेवन करना होगा।

नोट – यदि पथरी का आकार बड़ा है, तो आपको इसे डॉक्टर से इलाज करवाना होगा क्योंकि छोटी पथरी को घरेलू उपाय से ठीक करना संभव हो सकता है।

विनेगर का प्रयोग – एप्पल साइडर विनेगर किडनी के पथरी को हटा सकता है। एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद ऐसे गुण होते हैं जो हमारे खून और मूत्र पर प्रभाव डालते हैं। इसलिए आपको शहद के साथ विनेगर मिलाकर एक या दो बार इसे पीना होगा। यदि छोटा पथरी शरीर में है, तो विनेगर के सेवन से उसे निकाला जा सकता है।

अनार का जूस – अनार का रस और अनार के दाने किडनी के पथरी को हटाने में मदद कर सकते हैं। रोज़ाना अनार के दाने खाने या अनार का रस पीने से इस समस्या से राहत मिल सकती है।

तुलसी – पथरी से बचने के लिए तुलसी एक अत्यधिक प्रभावी उपाय हो सकती है। एक चम्मच तुलसी के रस में शहद मिलाकर पीने से यह समस्या से राहत मिल सकती है। यदि आपको इसकी पसंद नहीं है, तो केवल तुलसी का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, नियमित रूप से तुलसी की पत्तियों को चबाकर खाने से भी आपको लाभ हो सकता है।

अंगूर का सेवन – अंगूर भी इस समस्या के लिए एक प्रमुख उपाय हो सकता है। अंगूर में पोटेशियम और नमक होता है जो स्टोन की समस्या को मुख्यतः खत्म कर सकता है।

पथरी की समस्या से बचाव के लिए आप प्याज, राजमा, चोकर फ्लेक्स, गेहूं की बाली, तरबूज आदि खाद्य पदार्थों को भी शामिल कर सकते हैं। ये सभी चीजें आपको स्टोन की समस्या से निजात दिलाने में सहायक हो सकती हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *