क्या आप भी दही में नमक डालकर खाते हैं? तो जरूर पढ़े दही में चीनी या नमक क्या है फायदेमंद?

दही खाने का शौक लोगों को होता है रात का डिनर हो या फिर सुबह का नाश्ता हर स्वादिष्ट खाने की पूर्ति दही सही होती है कहते हैं बिना दही के किसी भी खाने को अधूरा सा माना जाता है। बहुत से लोग तो पराठे के साथ में दही खाना ज्यादा पसंद करते हैं। दही के आगे आप किसी भी खाने की चीज को नहीं खा सकते है। लोग अपने मुंह के स्वाद को बढ़ाने के लिए दही के अंदर अलग-अलग चीज डाल कर खाते हैं। 

बहुत से लोग दही में चीनी डालकर खाते हैं। बहुत से लोग नमक मिलाकर खाते हैं। लेकिन यहां पर एक मन में सवाल आता है कि दही के साथ ऐसी कौन सी चीज डालकर खाई जाए जो कि हमारे लिए फायदेमंद रहे और इस पर आयुर्वेद क्या कहता है। आयुर्वेद के अनुसार दही के साथ नमक या चीनी क्या मिलाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

क्या दही में नमक डालकर खाया जाता है

यहां आयुर्वेद के अनुसार अगर दही में नमक डालकर खाएं तो सही होता है। दही एसिडिक होता है। इसका प्रयोग करने से शरीर के अंदर मौजूद पित्त और कफ दोनों बढ़ सकते हैं। हालांकि दही वात को पूरी तरह से कम कर देता है। अगर आप दही में थोड़ा ज्यादा नमक मिलाकर खाते हैं इससे कफ और पित्त दोनों बढ़ सकते हैं।

 नमक के अंदर एंटी बैक्टीरिया मौजूद होता है। इस वजह से दही में पाए जाने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या होती है। उनको तो दही में नमक डालकर नहीं खाना चाहिए। क्योंकि दही में ब्लड प्रेशर बढ़ाने का काम नमक करता है। इसके अलावा दही में नमक डालकर खाने से डीमेशिया,हाइपरटेंशन स्ट्रोक और हॉर्ट की बीमारियों का भी खतरा बना रहता है।

क्या दही में चीनी डालकर खाना सही है

हमारे आयुर्वेद के अनुसार अगर दही में चीनी मिलाकर खाते हैं तो इससे दिमाग में ग्लूकोस की सप्लाई बढ़ जाती है और शरीर में एनर्जी लेवल भी बना रहता है। पुरे दिन हाइड्रेट रखने में दही पूरी मदद करता है। दही और चीनी का कॉमिनेशन पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा पित्त दोष को भी कम करने में मदद करता है।

 पाचन से संबंधित सभी समस्याओं को खत्म करता है। आयुर्वेद में दही में मिश्री चीनी शहद डालकर खाना फायदेमंद होता है। दही में मिश्री और शहद डालकर खाने से पित्त कफ और वात तीनों चीजें कंट्रोल में रहती है।

किन लोगों के लिए नुकसानदायक होता है दही चीनी खाना

जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं उन लोगों को दही में चीनी डालकर खाना सही नहीं होता है। अगर आप दही चीनी डालकर खाते हैं तो आपको बढ़ते हुए वजन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। डायबिटीज और दिल के रोगियों के लिए भी दही चीनी खाना सही नहीं है।

दही नमक खाना होता है नुकसान दायक इन लोगों के

दही में मौजूद विटामिन सी की वजह से एसिड की समस्या बन जाती है इसीलिए दही में थोड़ी मात्रा में नमक मिला सकते हैं। लेकिन अधिक मात्रा में दही में नमक नहीं मिलाना चाहिए। इसके अलावा डायबिटीज के मरीज को तो दही में केवल एक चुटकी नमक मिला ना सही होता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *