अंबानी परिवार में कैसे बनती है रोटियां ? क्या आप जानना चाहोगे।

आपने अक्सर होटल ढाबे पर तो रोटियां वहां के स्टाफ को हाथों से बनाते हुए देखा होगा। लेकिन अब बहुत से बड़े-बड़े होटलों में बड़े-बड़े रेस्टोरेंट में रोटी मशीन के द्वारा बनाई जाने लग गई। फाइव स्टार होटल में रोटी बनाने के लिए मशीन को काम में लेते हैं। जिससे की एक साथ हजारों रोटियां बन सकती है। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो हैरान कर देने वाला वायरल हो रहा है। इसमें एक ऐसी मशीन जो एक साथ बहुत सारी रोटियां बनाने वाली मशीन है।

हमारे देश में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो अंबानी परिवार को ना जानता होगा या उसके लग्जरी लाइफ के बारे में नहीं जानता हो। अंबानी हाउस के अंदर दुनिया की सारी फैसेलिटीज मौजूद है। यहां पर रहने वाले लोग मात्र 8 से 10 की फैमिली है लेकिन हमारी फैमिली का स्टाफ बहुत बड़ा है। 

अंबानी परिवार भारत का ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे रहीस परिवार माना जाता है। अक्सर लोग अंबानी परिवार से जुड़ी हुई जानकारी को जानने के बारे में बहुत उत्सुक रहते हैं। हर समय लोगों को लगा रहता है कि कब अंबानी परिवार के यहां से कौन सी अच्छी खबर सुनने को मिल जाए।

अभी हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ है। उसमें एक रोटी बनाने की मशीन दिखाई जा रही है। मशीन बनाने वाले शख्स का यह दावा है कि यह रोटी बनाने की मशीन मुकेश अंबानी के घर पर भी मौजूद है। वायरल वीडियो में आप खुद देख पाएंगे कि यह रोटी बनाने की मशीन आटा लगाने से लेकर टिक्की बनाने और रोटी बनाने तक का काम करती है। इस मशीन में आटा लगाने के बाद में उसको डाल दिया जाता है और टिकिया अपने आप कट जाती है।

 यह टिक्की मशीन में जाने के बाद में गोलाकार की रोटी में ही निकलती है। फिर धीरे-धीरे यह रोटी मशीन से ही आगे बढ़ जाती है। और फिर रोटी को सेकने का काम में मशीन से ही किया जाता है। सभी लोग इस वीडियो को देख कर चौक गए हैं। इंस्टाग्राम पर यह बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को लेकर सभी लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।

मशीन बनाने वाले इस शख्स ने अपने अकाउंट पर यह वीडियो डाला है। उन्होंने बताया है कि यह मशीन रोटियां सेकने का काम भी करती है। वीडियो को देखकर आप खुद हैरान हो जाएंगे और यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। उस शक्स ने बताया कि यह मशीन मुकेश अंबानी के घर पर भी मौजूद है। जहां पर प्रतिदिन हजारों रोटियां बनाई जाती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *