क्या स्टाइलिश देखने के लिए इस उम्र में भी पहन रही है हाई हील्स? कही अपनी सेहत के साथ तो नहीं कर रही है हील्स पहनकर खिलवाड़.. !

हाई हील्स पहनने का चलन आज से नहीं बहुत पहले से चला आ रहा है। आज के टाइम में लड़कियां खुद को ज्यादा खूबसूरत और स्टाइलिश दिखाने के लिए ऊंची एड़ी की हिल्स पहनना ज्यादा पसंद करती है। बहुत सी लड़कियां तो हाई हील्स पहनकर कंफर्टेबल होती है। लेकिन बहुत सी लड़कियां हाई हील्स पहनकर कंफर्टेबल महसूस नहीं करती है। हील्स पहनकर कुछ तो डांस भी कर लेती है। 

लेकिन क्या आप जानते हैं 20 से 30 साल की उम्र में हाई हील्स पहनना कितना खतरनाक हो सकता है। अगर आप इस उम्र में हाई हील्स पहनते हैं तो 40 की उम्र तक पहुंचते हुए तो आपकी हड्डियों को कितना नुकसान सहना पड़ सकता है। इसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते है।

हाई हील्स पहनने से शरीर के नीचे के हिस्से में दर्द की शिकायत शुरू हो जाती है। रोजाना हाई हील पहनना लड़कियों के लिए सही नहीं होता है। रीड की हड्डी के साथ-साथ कुल्हे की हड्डी को भी नुकसान पहुंचाती है। आइए जानते हैं और हाई हील्स पहनने के क्या क्या साइड इफेक्ट हो सकते हैं।

कमर के आसपास हिस्से में दर्द

फैशन के इस दौर में ज्यादा स्टाइलिस्ट होना भी कभी-कभी भारी पड़ जाता है। इसीलिए हर लड़की को अपने कंफर्ट जोन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कभी-कभी हाई हील्स पहनना हमारे पैरों के लिए सही नहीं होता है या यह कहे कि हाई हील्स पूरी तरह से हमारे पैरों को सपोर्ट नहीं कर पाती है। 

पैरों पर वजन पड़ने और बैलेंस सही ना होने की वजह से बहुत असहनीय दर्द कमर के आसपास के हिस्सों में हो जाता है। एक मेडिकल स्टडी के अनुसार कूल्हे के आस पास का हिस्सा हाई हील्स पहनने से बहुत ज्यादा पेनफुल होता है। मांसपेशियां अकड़ जाती है और हड्डियों में दर्द की शिकायत होती है।

पिंडलियों का दर्द

हाई हील्स पहनने से पैरों की पिंडलियों में भी बहुत एसेनिया दर्द होता है क्योंकि पैरों की पिंडलियों की नस खींचने लगती है। जो दर्द बिल्कुल भी बर्दाश्त करने योग्य नहीं होता है। इसके अलावा नसे उभर के दिखने लग जाती है।

टखनों में दर्द

हाई हील्स पैर के आकार के अनुसार तो बनाई जाती है लेकिन हर किसी को हाई हील्स पहनना सही नहीं होता है। इसके अलावा हर किसी के टखने के हिसाब से भी हिल्स नहीं बनाई जाती है। जब आप बिना साइज के हाई हील्स को पहनते हैं तो इससे टखनों में दर्द की शिकायत होती है। क्योंकि हिल्स जब साइज की नही होती है तो आपका बैलेंस बिगड़ सकता है। और आपके टखनों में दर्द की शिकायत हो जाती है।

घुटनों व लिगामेंट पर असर

अगर आप ज्यादा समय तक हाई हील्स पहनती है तो आपके लिंगारमेंट पर भी इसका असर पड़ सकता है। इससे आपके पैरों में कभी भी चोट लगने पर लिगामेंट टूट सकते हैं। घुटने कर्व साइज के होते हैं। हाई हील्स पहनने पर घुटनों में भी असहनीय दर्द होता है। ज्यादा लंबे समय तक अगर आप हाई हील्स पहनते हैं तो इससे आपको ओस्टियोआर्थराइटिस की समस्या भी हो सकती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *