ऐसे निकालें 500 के नोट में असली और नकली का अंतर, ये रही सारी डीटेल्स

काले धन और नकली नोटों की तस्करी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने कते मकसद से 8 नवंबर 2016 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था, जिसके तहत पुराने 500 और हजार रूपयों के नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। बाजार में नये 10, 100, 200, 500 और 2000 के नोट निकाले गये, लेकिन कुछ ही समय में इनके भी नकली नोट बाजार में फैल गये।

कई बार हमें भी नकली नोट मिल जाते हैं, लेकिन हम पहचान नहीं पाते। ऐसे में हमें नुकसान हो जाता है। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो देखते ही नकली और असली नोट में अंतर पहचान लेते होंगे, लेकिन कइयों को ये नहीं समझ आता। आज के इस लेख में हम आपको 500 रूपये के नोट में असली और नकली का अंतर कैसे निकाल सकते हैं, ये बतायेंगे।

दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक ने एक चेकलिस्ट जारी की है, जिसका इस्तेमाल नकली नोटों की पहचान के लिए किया जा सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में 500 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों पर दिखाई देते हैं। एक “लाल किला” रूपांकन रिवर्स पर देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। नोट का बेस कलर स्टोन ग्रे है। नोट के आगे और पीछे दोनों ओर अन्य डिज़ाइन और ज्यामितीय पैटर्न समग्र रंग के पूरक हैं।

ऐसे करें असली और नकली नोट की जांच

  1. नोट पर 500 अंग्रेजी और देवनागरी लीपी में लिखा होगा।
  2. नोट पर आगे की तरफ महात्मा गांधी का चित्र है, तो दूसरी तरफ लाल किया दर्शाया गया है।
  3. महात्मा गांधी का चित्र नोट के बीच में बना होगा
  4. भारत (देवनागरी में) और ‘इंडिया’ सूक्ष्म अक्षरों में लिखा गया होगा।
  5. पूरे नोट में एक मात्र लाल किले पर दर्शाया गया तिरंगा ही अपने असली रंग में दिखाई देगा।
  6. अगर आप नोट को थोड़ा मोड़ते हैं, तो आप देख सकते हैं कि आरबीआई लिखा हुआ सुरक्षा धागे का रंग हरे से नीले रंग में बदल जाता है।
  7. गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज के साथ गवर्नर के हस्ताक्षर और महात्मा गांधी के चित्र के दाईं ओर आरबीआई का प्रतीक।
  8. ऊपर बाईं ओर और नीचे दाईं ओर आरोही अंकों के साथ संख्या पैनल
  9. दाहिना अशोक स्तंभ प्रतीक

Leave a Comment