क्या आप भी 24 घंटे लगातार चलाते हैं फ्रिज? बीच में एक-दो घंटे बंद करना चाहिए या नहीं? जान लीजिए ये जरूरी बात

do-you-also-run-the-fridge-continuously-for-24-hours-should-we-stop-for-an-hour-or-two-in-between-or-not-know-this-important-thing

गर्मियों का सबसे मुख्य और महत्वपूर्ण साधन है हमारा फ्रिज़, जो सबसे ज्यादा याद आने वाला और उपयोग किया जाने वाला साथी है। आजकल, लगभग हर घर में फ्रिज़ होता है। चाहे खाद्य पदार्थ रखने के लिए हो या पकाए हुए भोजन को रखने के लिए, फल, दूध, सब्जियां या अन्य वस्तुएं, हमें सभी को अधिक समय तक स्वादिष्ट रखने के लिए फ्रिज़ की आवश्यकता होती है। लगभग सभी घरों में फ्रिज़ 24 घंटे निरंतर चलता रहता है। हालांकि, कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि फ्रिज़ को थोड़ी देर के लिए बंद कर देना चाहिए।

वास्तविकता में, फ्रिज़ को लेकर सभी के मन में यह संदेह रहता है कि उसे कितनी देर तक बंद रखना चाहिए और कितनी देर तक लगातार चलाना चाहिए। फ्रिज़ निर्माता कंपनियाँ भी इसके बारे में कभी निर्देश नहीं देतीं कि घर में रखे हुए फ्रिज़ को कितनी देर तक बंद रखना चाहिए और कितने घंटे तक चलाना चाहिए। क्या फ्रिज़ को 24 घंटे चलाना चाहिए या कुछ समय के लिए बंद रखना भी फायदेमंद होता है या नुकसान पहुंचाता है? चलिए इसे जानते हैं…

कैसे करता है फ्रिज काम?

हर फ्रिज़ का निर्माण एक चेंबर के रूप में किया जाता है जिसमें एक बॉक्स होता है जहां खाना रखने से वह खराब नहीं होता और ताजगी को बनाए रखता है। यह बिजली से चलता है और जब तक उसमें बिजली उपलब्ध होती है, तब तक उसका कंप्रेसर निरंतर काम करता रहता है और शीतलन प्रक्रिया जारी रहती है। फ्रिज़ एक ऐसी वस्तु है जिसे इस प्रकार बनाया जाता है कि वह ठंडक सुरक्षित रखे और खाना खराब न हो। फ्रिज़ को बंद करने के लिए स्विच ऑफ करना पड़ता है और चालू करने के लिए स्विच ऑन रखना पड़ता है। लेकिन सवाल है कि क्या 24 घंटे में से 2 या 3 घंटे के लिए फ्रिज़ को बंद किया जा सकता है?

कितने घंटे चलाया जा सकता है फ्रिज?

फ्रिज़ एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक यंत्र है जिसे इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि उसे लगातार कई घंटों तक चलाया जा सकता है। अगर फ्रिज़ लगातार 24 घंटे चल रहता है, तो इसमें किसी चिंता की बात नहीं होती है क्योंकि फ्रिज़ इसी तरह का यंत्र है जिसे ऐसी प्रक्रिया के लिए बनाया गया है। अगर साल के 365 दिनों में से 1 घंटे के लिए भी फ्रिज़ को बंद नहीं किया जाए, तो भी कोई बड़ी समस्या नहीं होती है। हालांकि, जब आपको फ्रिज़ की सफाई करनी हो या वह खराब हो जाए और उसे मरम्मत करानी हो, तब आप थोड़ी देर के लिए उसका स्विच ऑफ कर सकते हैं।

क्या 24 घंटे में से एक या 2 घंटे ब्रिज बंद रखा जा सकता है?

आपके मन में भी यह सवाल चलता होगा कि अगर फ्रिज को एक 2 घंटे के लिए बंद कर दिया जाए तो इससे होगा क्या तो चलिए जानते हैं कि क्या होता है फ्रिज को बंद करने से

दरअसल, फ्रिज में अच्छी कूलिंग को लंबे समय तक चलाए रखने के लिए उसमें उसी हिसाब के यंत्र लगाए जाते हैं। फ्रिज को लगातार काम करने के लिए हमें उसे 24 घंटे चालू रखना पड़ता है। यदि हम दिन में थोड़ी देर के लिए भी फ्रिज को बंद कर देते हैं या चालू करते हैं, तो फ्रिज में रखे खाने-पीने के सामान की खराबी की संभावना बढ़ जाती है। दिन में एक या दो घंटे तक फ्रिज को बंद रखना किसी भी प्रकार से बुद्धिमानी का काम नहीं है, क्योंकि यह आपकी बिजली की बचत नहीं करेगा, बल्कि फ्रिज को खराब करने की संभावना बढ़ा देगा।

बता दें, कि आजकल सभी फ्रिज में एक और बिजली से चलने वाले यंत्र ऑटोमेटिक ऑफ या ऑटो कट फ़ीचर के साथ आते हैं। इसका मतलब होता है कि जब फ्रिज निश्चित तापमान पर पहुंच जाता है और पूरी तरह से ठंडा हो जाता है, तो वह अपने आप अपना स्विच ऑफ़ कर देता है, जिससे बिजली की बचत होती है। फ्रिज का ऑटो कट होने के बाद कंप्रेसर अपने आप बंद हो जाता है, जिससे बिजली की बचत होती है, और जब फ्रिज में कूलिंग की आवश्यकता होती है, तब यह अपने आप पावर ऑन होकर कंप्रेसर चालू हो जाता है।

फ्रिज को बंद और चालू करने से क्या होता है?

आपको बताते हैं कि फ्रिज जैसे उपकरण 24 घंटे और 7 दिन लगातार चलाने के लिए तैयार किए जाते हैं। इसलिए यदि आप बार-बार फ्रिज को ऑन या ऑफ करते हैं, तो उसमें लगे कंप्रेसर पर अत्यधिक बोझ पड़ता है। जब कंप्रेसर पर बोझ ज्यादा होता है, तो फ्रिज में खराबी होने की संभावना बढ़ जाती है। मान लीजिए कि आप कुछ दिनों के लिए बाहर जा रहे हैं और फ्रिज का कोई उपयोग नहीं होगा। इस स्थिति में, आप फ्रिज में संग्रहित सभी आइटम निकालकर उन्हें उपयोग कर सकते हैं और फिर फ्रिज को बंद कर सकते हैं। हालांकि, यदि आप एक या 2 दिन के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो कभी भी फ्रिज को बंद न करें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *